Uncategorized

29 March Ka Rashifal: नौकरी, व्यापार, लेन-देन में होंगे कामयाब, प्यार के मामले में ये राशियां होगी लकी, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

29 March Ka Rashifal | Image Source | IBC24

29 March Ka Rashifal: आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। चंद्रमा के कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करने से कई राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। नौकरी, व्यापार, लेन-देन में कामयाब होंगे प्यार के मामले में ये राशियां लकी होगी। विशेष रूप से, मेष, मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन बहुत ही शुभ रहेगा। वहीं, मीन राशि वालों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का राशिफल…

Read More : PM Modi Bilaspur Visit: सुबह नागपुर तो दोपहर 3 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.. देखें कैसा रहेगा पीएम मोदी का पूरा शेड्यूल

मेष राशि

29 March Ka Rashifal: आज संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। सरकारी कार्यों में भी सफलता मिलेगी। मन में सकारात्मकता बनी रहेगी।

वृषभ राशि

29 March Ka Rashifal: आज जीवनसाथी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए पुरानी बातों को न दोहराएं। माता-पिता से सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। शाम तक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

मिथुन राशि

29 March Ka Rashifal: आज ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। यदि किसी से धन संबंधी लेन-देन कर रहे हैं तो सतर्कता बरतें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा से बचने की जरूरत है। किसी निकट संबंधी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

Read More : Raipur to Naya Raipur Memu Train: रायपुर से अभनपुर का किराया 10 रुपये.. सुबह और शाम दो ट्रेनें, PM नरेंद्र मोदी 30 को दिखाएंगे हरी झंडी

कर्क राशि

29 March Ka Rashifal: आज आपकी वाणी और व्यवहार कुशलता से लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और व्यापार में मुनाफा होगा।

सिंह राशि

29 March Ka Rashifal: आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन रहेगा। वाहन और संपत्ति सुख की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी और शाम को किसी मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा।

कन्या राशि

29 March Ka Rashifal: आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में लिए गए निर्णय लाभदायक रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।

Read More :  Dhar Fraud Case News: करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले आरोप चढ़े पुलिस के हत्थे, कांग्रेसी पार्षद के बेटे समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

तुला राशि

29 March Ka Rashifal: आज घर के बड़ों का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यभार अधिक होने से मन थोड़ा तनावग्रस्त रह सकता है। पड़ोसियों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

29 March Ka Rashifal:  आज पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या प्रभाव बढ़ने की संभावना है। कानूनी मामलों में सतर्क रहें।

धनु राशि

29 March Ka Rashifal: आज का दिन लाभदायक रहेगा।  रुके हुए कार्य पूरे होंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी।

Read More :  Vridha Pension Yojana Latest Update: वृद्धा पेंशन योजना पर बड़ा अपडेट.. अब लाभार्थियों को नहीं लगाने पड़ेंगे अफसरों के चक्कर, घर बैठे होगा ये काम

मकर राशि

29 March Ka Rashifal:  आज का दिन नई शुरुआत के लिए उत्तम है। जीवनसाथी की प्रगति देखकर खुशी होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार में प्रतिद्वंद्वियों से परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि

29 March Ka Rashifal: सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को अधिकारियों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक विवादों का समाधान होगा। व्यापार में कर्मचारियों पर नजर रखना जरूरी होगा। शाम का समय लाभकारी रहेगा।

मीन राशि

29 March Ka Rashifal: आज खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।शाम को किसी मित्र या अतिथि का आगमन संभव है। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। यात्रा में बाधाएं आ सकती हैं। सामाजिक संपर्कों का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button