छत्तीसगढ़

तात्कालिक भाषण व वाद-विवाद में सूरज ने मारी बाजी Sooraj won the impromptu speech and debate

तात्कालिक भाषण व वाद-विवाद में सूरज ने मारी बाजी

कान्हा जायसवाल
मुंगेलीपंडित शिवकुमार पाठक सभाकक्ष मुंगेली में खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2021-22 का आयोजन किया गया। इसमें विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में आयोजित तात्कालिक भाषण व वाद-विवाद दोनों ही प्रतियोगिताओं में मुंगेली के सूरज शर्मा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसके पूर्व भी सूरज शर्मा राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर तथा संसद नई दिल्ली के कार्यक्रम में सम्मानित हो चुके हैं। जिला कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, पुलिस अधीक्षक मुंगेली प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सूरज को सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि पर जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सीईओ जनपद पंचायत मुंगेली, अध्यक्ष जिला पंचायत, अशोक सोनी, डॉ चंद्रशेखर सिंह, अशोक गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारियों व शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button