खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

रिसाली निगम क्षेत्र के प्रत्याशियों को आबंटित हुआ चुनाव चिन्ह

नाम वापसी के बाद 263 उम्मीदवार डंटे मैदान में, आज के बाद जोर पकड़ेगा चुनाव प्रचार, घर घर दस्तक देंगे अब प्रत्याशी
भिलाई। नगरीय निकाय चुनाव के लिए सोमवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आबंटन किया गया । रिसाली निगम के लिए हो रहे पहले चुनाव में 40 वार्डों में  कुल 263 प्रत्याशी मैदान में जिसमें भाजपा और कांग्रेस के कुल 60 अधिकृत प्रत्याशी है जबकि 183 प्रत्याशी निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में है।  इस दौरान वार्ड 1 से प्रीति कौर सोढी कांग्रेस को पंजा छाप, सविता ढवस भाजपा को कमल फूल, वार्ड 2 से जग्गू यादव भाजपा को कमल का फूल, राजेन्द्र रजक कांग्रेस को पंजा छाप, टिकम सिंह साहू निर्दलीय को सीढी छाप, वेदराम यादव को दो पत्ती, विष्णुदत्त शर्मा को छाता छाप मिला है। वही वार्ड 3 से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी को कमल का फूल, सारिका साहू कांग्रेस को पंजा छाप, माया साहू को सीढी छाप प्रदान किया गया है।
वार्ड 4 से ममता यादव कांग्रेस प्रत्याशी को पंजा छाप, सीमा को कमल का फूल, उषा कोसरिया को बरगद का पेड़ मिला  है। वहीं वार्ड 5 से माया यादव भाजपा को कमल छाप, सरोज चौधरी को पंजा छाप, नेहा सिंह को दो पत्ती दिया गया है। वार्ड 6 से अनिता साहू कांग्रेस को पंजा छाप, प्रीति चन्दाकर को कमल छाप, अर्चना पाण्डेय को उगता सूरज, संगीता साहू को दो पत्ती, शीला नारखेरे को सीढी छाप प्रदान हुआ है। वार्ड 7 से संजू  कुमार नेताम कांग्रेस को पंजा छाप, शिवेन्द्र ठाकुर को कमल छाप, विश्वजीत सिंह को दो पत्ती मिला है। वार्ड 8 से चन्द्रभान सिंह ठाकुर कांग्रेस को पंजा छाप, पालूराम ध्रुवे भाजपा को कमल का फूल प्रदान किया गया है। वार्ड 9 से चन्द्रकिरण मिश्रा भाजपा को कमल छाप, शशि सिन्हा कांग्रेस को पंजा छाप, बी दिलेश्वरी को सीढी छाप, टी. पदमा को उगता सूरज चुनाव चिन्द दिया गया है। वार्ड 10 से जमुना ठाकुर कांग्रेस को पंजा छाप, मुलेश्वरी भाजपा को कमल का फूल, खिलेश्वरी ढलेन्द्र को उगजा सूरज मिला है। वार्ड 11 से केशव कुमार बंछोर को पंजा छाप, उजियार सिंह पवार भाजपा को कमल छाप प्रदान किया गया है। वहीं वार्ड 12 से सनीर साहू कांग्रेस को पंजा छाप, तारामति साहू भाजपा को कमल छाप दिया गया है। वार्ड 13 से सोमनाथ यादव कांग्रेस को पंजा छाप , विधि यादव भाजपा को कमल छाप, हरिशंकर यादव को उगता सूरज, संतोष गिरी को बरगद का पेड़, विजय देवांगन को दो पत्ती छाप मिला है। वार्ड 14 से रामेश्वरी देशमुख भाजपा को कमल छाप, सरिता देवांगन कांग्रस को पंजा छाप, ज्योति यादव उगता  सूरज, नामेश्वरी साहू को दो पत्ती, ओमनी साव को सीढी छाप, शांति बाई को बिजली का बल्ब मिला है। वार्ड 15 से बालमुकुंंद साहू भाजपा को कमल छाप, ईश्वरीय बाई कांग्रेस को पंजा छाप, चन्द्रशेखर यादव का उगता सूरज, दिनेश कुमार को दो पत्ती, खिलावन साहू सीढी छाप, राजेश को पतंग छाप, रामप्रकाश यादव को तराजू छाप दिया गया है।
इसी तरह वार्ड 16 अजय कुमार बहुजन समाज पार्टी को हाथी छाप, नरेन्द्र कोसे भाजपा को कमल छाप, विनय नेताम कांग्रेस को पंजा छाप मिला है। वार्ड 17 गजेन्द्री कोठारी भाजपा को कमल छाप, प्रियंका गौतम कांग्रेस को पंजा छाप, अमृता बारले को दो पत्ती, दूरपति जैसवाल को उगता सूरज, रीता महतो पतंग, रूकमणि यादव को सीढी छाप मिला है। वार्ड 18 से चंदा भाजपा को कमल छाप, रेखा देवी कांग्रेस को पंजा छाप, आशा बाई चन्द्राकर को उगता सूरज, सरिता सिंह को दो पत्ती प्रदान किया गया है। वार्ड 19 से संतोष साहू भाजपा को कमल छाप, सोनिया देवांगन कांग्रेस को पंजा छाप, भूपेन्द्र साहू को उगता सूरज, रोहित चन्द्राकर पतंग  छाप दिया गया है। वार्ड 20 से अनिल कुमार राय भाजपा को कमल छाप, नरेश कोठारी कांग्रेस को पंजा छाप , एकलाख खान को ट्रेक्टर चलाता किसान, चन्द्रप्रकाश सिंह को उगता सूरज, संजीव कुमार को दो पत्ती दिया गया है। वार्ड 21 से दिलेश्वरी को हाथी छाप, लाकेश्वरी कांग्रेस को पंजा छाप, ममता सिन्हा भाजपा को कमल छाप, गोंदाबाई देशलहरे को दो पत्ती दिया गया है। वार्ड 22 से रमा साहू भाजपा को कमल छाप, शुभम वर्मा कांग्रेस को पंजा छाप, कामता साहू दो पत्ती मिला है। वार्ड 23 से धर्मेन्द्र भगत भाजपा को कमल छाप, जोसफ साबू कांग्रेस को पंजा छाप, अजित वर्मा को झाडू, हरमीत सिंह को झोपड़ी, जय वर्मा को उगता सूरज, जी रवि राजा को दो पत्ती, रीना नैय्यर को सीढी छाप प्रदान किया गया है। वार्ड 24 से जहीर अब्बास कांग्रेस को पंजा छाप, प्रताप सिंह भाजपा को कमल छाप, अनिल अग्रवाल दो पत्ती, आसपुरन चौधरी को पतंग, राजेन्द्र गुप्ता को जीप,राम विनोद सिंह को उगता सूरज, विमलेश जैन सीढी छाप दिया गया है। वार्ड 25 से मनीष यादव भाजपा को कमल छाप, रामशरण चन्द्राकर कांग्रेस को पंजा छाप, बच्चन सिंह को उगता सूरज, मोरध्वज चन्द्राकर को दो पत्ती, शशिकला यादव को बरगद का पेड़ मिला है। वार्ड 26 से अनिल कुमार कांग्रेस को पंजा छाप,संजय आचार्य को भाजपा को कमल छाप, अष्ठदा लोनिया सीढी छाप, प्रवीण साहू बरगद का पेड़, रामेश्वर प्रसाद दो पत्ती, सुनिता सोनी उगता सूरज प्रदान किया गया है।
वही वार्ड 27 से अवधेश यादव कांग्रेस को पंजा छाप, राजेन्द्र कुमार यादव भाजपा को कमल छाप, सुनंदा चन्द्राकर को दो पत्ती मिला है। वार्ड 28 से सीमा साहू कांग्रेस को पंजा छाप, शोभना परहाड़ भाजपा को कमल छाप, महेन्द्र पाल को दो पत्ती, विपिन सिंह को उगता सूरज मिला है। वार्ड 29 से भूपेन्द्र दास भाजपा को कमल छाप, विलास बोरकर कांग्रेस को पंजा छाप, दुर्गाबाई कसेर को दो पत्ती, कमलेश हिरवानी को उगता सूरज प्रदान किया गया है। वार्ड 30 से अनूप डे कांग्रेस को पंजा छाप, ममता राव भाजपा को कमल छाप, चुम्मन देशमुख को ताला चाबी, सुजीत कन्नौजे को उगता सूरज छाप दिया गया है। वार्ड 31 से राकेश मिश्रा कांग्रेस को पंजा छाप, शैलेन्द्र साहू भाजपा को कमल छाप, महेश साहू को उगजा सूरज, मोहन देशमुख को तराजू छाप मिला है। वार्ड 32 से गौकरण मांडले भाजपा को कमल छाप, गोविंद चतुर्वेदी कांग्रेस को पंजा छाप, केश्व कामड़ी को दो पत्ती मिला है। वार्ड 33 से भागवत प्रसाद भाजपा को कमल छाप, मुकुंद धैसे कांग्रेस को पंजा छाप, भूपेन्द्र  कुमार को उगता सूरज, परमेश्वर कुमार झोपड़ी, प्रेमलता वारके को दो पत्ती दिया गया है। वार्ड 34 से लक्ष्मीचंद भाजपा को कमल छाप, मनीष कुमार सोनवानी को हाथी छाप, शेषबाई जोगांश कांग्रेस को पंजा, आशीष कुमार देशलहरे को उगता सूरज, ढालूराम जांगडे को दो पत्ती, डोमनलाल बारले को पतंग छाप प्रदान हुआ है। वार्ड 35 से खिलेन्द्र चन्द्राकर का भाजपा को कमल छाप, लक्ष्मीबाई कांग्रेस को पंजा छाप दिया गया है। वार्ड 36 से दुर्गेश साहू भाजपा को कमल, रोहित कुमार कांग्रेस को पंजा छाप, बहादुर सिंह को उगता सूरज, गोविंद राम साहू को दो पत्ती, खुमान सिंह यादव को सीढी छाप मिला है। इसी प्रकार वार्ड 37 से हरीशचंद भाजपा को कमल छाप, मनोज कुमार कांग्रेस को पंजा छाप, दिलीप कुमार जोगी कांग्रेस को हल जोतता किसान, चित्रकला देशलहरे को तराजू छाप दिया गया है। वार्ड 38 से चन्द्रा भाजपा को कमल छाप, रूपा सोना कांग्रेस को पंजा छाप, निशा टेमुरकर को सीढी छाप, पार्वती महानंद को उगता सूरज प्रदान हुआ है। वार्ड 39 से ममता रानी कांग्रेस को पंजा छाप, ओमप्रकाश मिर्झा भाजपा को कमल का फूल, भैरव सिंह दो पत्ती मिला है। इसी प्रकार वार्ड 40 से जी ममता भाजपा को कमल छाप व कांग्रेस से रंजीता बेनुआ को पंजा छाप, वासुमति सोना को दो पत्ती छाप प्रदान किया गया है।

Related Articles

Back to top button