छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री साहू ने एकलव्य आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण Collector Shri Sahu inspected Eklavya Residential School

कलेक्टर श्री साहू ने एकलव्य आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण
नारायणपुर 03 दिसम्बर 2021-कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने जिला मुख्यालय के छोटेडोंगर में संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालय और बालक एवं बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री साहू ने बालिका छात्रावास में बालिकाओं की सुरक्षा हेतु किये गये उपायों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि बालिकाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायें। इसमें लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। इस दौरान उन्होंने छात्रावासों में बच्चों को मिलने वाले नाश्ता, भोजन, खेल सामग्री, पढ़ाई, मनोरजंन हेतु के साधन, बिस्तर, विद्युत, पेयजल आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर श्री साहू ने एकलव्य छात्रावास के बच्चों से बातचीत की और पढ़ाई आदि के बारे पूछा। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री संजय चंदेल, छात्रावास के अधीक्षक व शिक्षकगण उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button