छत्तीसगढ़

मनरेगा के तहत् विभिन्न कार्यों हेतु 36 लाख  4 हजार से अधिक के काम स्वीकृत

मनरेगा के तहत् विभिन्न कार्यों हेतु 36 लाख  4 हजार से अधिक के काम स्वीकृत
नारायणपुर, 02 दिसम्बर 2021- जिले में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गांरटी योजनांतर्गत पंजीकृत परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु आर सी सी कवर निमार्ण, सार्वजनिक वासींग, स्नान गृह निर्माण, सामुदायिक वर्मी टैंक, सोकता गड्डा, वर्क शेड, भुमिसमतलीकरण, सामूहिक तालाब, डबरी निर्माण आदि कार्यों के लिए 36 लाख 4 हजार रूपये से अधिक के काम स्वीकृत किये गये हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पोषण चंद्राकर ने बताया कि इसके तहत् ओरछा में 11 लाख 66 हजार, गोमागाल में 11 लाख 33 हजार, बाकुलवाही में 3 लाख 77 हजार, एड़का में 2 लाख 93 हजार, खड़कागांव में 4 लाख 78 हजार, आमासरा में 38 हजार, बागडोंगरी में 2 लाख 83 हजार, बम्हनी में 2 लाख 10 हजार, भरण्डा में 2 लाख 27 हजार, बोरावण्ड में 1 लाख 51 हजार, छिनारी में 38 हजार और सोनपुर में 2 लाख 4़6 हजार के काम स्वीकृत किये गये है। इन सभी कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायत का नोडल अधिकारी नियुक्त कर कार्य को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के मापदंडों का पालन करते हुए पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button