*खरीदी केंद्रों में बारदाना की समुचित व्यवस्था को लेकर किसानों ने, मुख्यमंत्री के नाम से एसडीएम दुर्गेश वर्मा को सौपा ज्ञापन*

*(किसान नेता योगेश तिवारी ने 100 सरकारी बारदाना धान खरीदी की रखी मांग, किसानों से 50%प्रतिशत बारदान लिए जाने का किया विरोध)*
बेमेतरा:- जिले के खरीदी केंद्रों में बारदाना की समुचित व्यवस्था करने को लेकर क्षेत्र के किसानों ने किसान नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम का एसडीएम दुर्गेश वर्मा को ज्ञापन सौंपा। यहां किसानों ने धान की खरीदी 100 प्रतिशत सरकारी बारदाना में किए जाने की मांग रखी। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया कि बीते 3 साल से किसानों को बारदाना संकट का सामना करना पड़ रहा है। खरीदी के दौरान बारदाना की कमी होने पर उसकी कालाबाजारी शुरू हो जाती है। स्थानीय व्यापारियों से किसानों को कई गुना महंगे दामों पर बारदाना खरीदना पड़ता है तब कहीं जाकर किसान समितियों में धान बेच पाते हैं। गौरतलब हो कि बीते साल बारदाना की कमी के कारण कई दिनों तक खरीदी बंद करनी पड़ी थी। वहीं सैकड़ों किसानों ने 100 प्रतिशत बारदाना दिए थे, तब जाकर उनकी धान की खरीदी हुई थी। बीते साल राज्य सरकार ने किसानों को प्रति बारदाना के लिए 15 रुपए भुगतान किया था। लेकिन अब तक सैकड़ों किसानों को बारदाना का भुगतान नहीं हो पाया है। इसलिए धान खरीदी शुरू होने के साथ ही किसानों ने सरकार से बारदाना की उचित व्यवस्था करने और व्यवस्थित तरीके से धान खरीदी की जाने की मांग की है। शासन के आदेश पर किसानों को 25 से 50 प्रतिशत बारदाना किसानों से लिए जाने की सरकारी घोषणा के बाद किसान बारदाना की व्यवस्था में जुट गए हैं।
*सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहे किसान*
किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि बीते 3 वर्षों से खरीदी के दौरान हमेशा बारदाना संकट रहा। राज्य सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। आलम यह है कि बारदाना संकट के कारण किसानों को धान बेचने कई दिन रतजगा करना पड़ा था, बावजूद सरकार इस बार भी बारदाना की समुचित व्यवस्था करने में नाकाम रही है। इस दौरान सहादत सोनवानी, प्रेम दास, सुगनचंद, नरेंद राठी, मनोज पटेल, मनोज दुबे, पियूष शर्मा, परदेशी, हुलास साहू, पुरुषोत्तम साहू, राजेन्द्र, आनंद साहू, गंगाराम, साधराम, आशीष, बुधारी, जीवन गायकवाड़, लखन राम साहू, सोहन साहू, रमेश साहू, लेख राम निषाद, समीर दयानन्द, मनोज सिन्हा, धर्मेंद्र साहू, हिरून साहू, मनोज बंजारे, लखन चक्रधारी, संतोष साहू, मांगी लाल देवांगन, अशवनी वर्मा, अजय, संजय यदु, मनोज यदु, रतिराम साहू, विवेक बंजारे, केशव सिन्हा आदि उपस्थित थे।