सीएम के गौठान योजना को भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड हर संभव करेगी मदद- कमल जैन
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
कमल जैन बनाए गए बोर्ड के राज्य पशु कल्याण अधिकारी
दुर्ग। दिगंबर जैन समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कमल जैन को भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड का छत्तीसगढ़ राज्य पशु कल्याण अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा दुर्ग के ही सजल काला को जिला पशु कल्याण अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ओपी चौधरी और सचिव डॉ नीलम बाला ने की है। भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड केंद्र सरकार के मत्स्य पालन, पशु पालन और डेयरी मंत्रालय का एक उपक्रम है । नवनियुक्त पशु कल्याण अधिकारी राज्य व जिले में गौशाला ,जीव जंतु क्रूरता, निवारण, स्लाटर हाऊस की व्यवस्था, पीडि़त पशुओं के लिए एंबुलेंस की सुविधा,चिकित्सा सेवा, अनुदान राशि के उपयोग की मानिटरिंग कर जीव जंतु के संरक्षण व संवर्धन को लेकर केंद्र व राज्य सरकार को आवश्यक सुझाव और सलाह देंगे। भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त राज्य पशु कल्याण अधिकारी कमल जैन ने चर्चा में बताया कि यह बोर्ड अहिंसा परमो धर्मा एवं जियो और जीने दो के कथनो को मूर्त रूप प्रदान करती है। छत्तीसगढ़ की 22 गौशाला बोर्ड से जुड़ी हुई है। गौशाला में मवेशियों के रहने के लिए शेड निर्माण, पेयजल, चारा, चिकित्सा, एंबुलेंस सुविधा एवं मवेशियों के विकास से जुड़े अन्य विषयों पर बोर्ड पैनी नजर रखती है। निर्धारित मापदंडों को पूरा करने वाली गौशाला को अनुदान उपलब्ध करवाने बोर्ड अनुशंसा भी करती है । कुछ गौशालाओं में मवेशियों के साथ क्रूरता की खबरें भी पूर्व में सामने आई थी। ऐसे गौशालाओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। गौशाला में कुरता बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इसे रोकने पशु कल्याण अधिकारी गौशालाओं की मानिटरिंग करेंगे। श्री जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मवेशियों के संरक्षण व संवर्धन के लिए गौठान योजना की अभिनव पहल की है। इस योजना को आगे बढ़ाने में भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड उनके हर कदम में उनके साथ है। योजना को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। उनकी योजना को केंद्र सरकार तक पहुंचाकर बोर्ड छत्तीसगढ़ सरकार को हरसंभव मदद करेगी। नवनियुक्त पशु कल्याण अधिकारी कमल कमल जैन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मवेशियों की तस्करी व उनके क़त्ल को रोकने भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड ने सख्त कदम उठा रखे हैं। घटना के सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा रही है ।इससे तस्करों में दहशत का माहौल है। स्लॉटर हाउस व दुकाने सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होने चाहिए। इस दिशा में भी बोर्ड लगातार मानिटरिंग कर रही है। चर्चा के दौरान दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष राकेश छावड़ा, महामंत्री संदीप लोहाडिया, लायंस क्लब आफ मिडटाउन के सचिव प्रहलाद रूंगटा, सुधीर खंडेलवाल, सीए संजीव जैन , नवीन जैन ,आशीष निंमजे भी मौजूद थे।
यह भी देखें