मनोरंजन

शादी से ठीक पहले श्रद्धा आर्या एक बच्चे के साथ खेलती नजर आई नजर, फैंस ने खींची टांग

सीरियल कुंडली भाग्य स्टार श्रद्धा आर्या आज शादी करने जा रही हैं। श्रद्धा आर्या का शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच श्रद्धा आर्या का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रद्धा आर्या एक छोटे से बच्चे के साथ खेलती नजर आ रही है। इस वीडियो में श्रद्धा आर्या और ये बच्चा दोनों ही बहुत क्यूट लग रहा है। वहीं फैंस ने अब श्रद्धा आर्या की टांग खींचना शुरू कर दिया है। फैंस दावा कर रहे हैं कि श्रद्धा आर्या शादी से पहले ही बच्चे संभालना सीख रही हैं। कुछ फैंस तो ये भी कह रहे हैं कि श्रद्धा आर्या शादी करने तुरंत बाद ही सबको खुशखबरी देने वाली हैं। अब सच क्या है ये तो श्रद्धा आर्या ही बता सकती हैं। बहरहाल आपको श्रद्धा आर्या का ये अंदाज कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button