छत्तीसगढ़

विश्रामगृह में जुआ खेलते एल्डरमैन, पूर्व पार्षद, किसान नेता सहित आठ गिरफ्तार

भाटापारा। स्थानीय सरकारी विश्राम गृह में नगर पालिका भाटापारा के नवनियुक्त एल्डरमैन मनीष पंजवानी, पूर्व पार्षद और किसान नेता जैसे अलग-अलग पद में रहने वाले सात सफेदपोश जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़े गए। आरोपितों के कब्जे से 28140 रुपये व 52 पत्ती ताश जब्त किया गया है। एसडीएम लवीना पांडे ने विश्राम गृह के प्रभारी इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।मुखबिर की सूचना पर भाटापारा शहर पुलिस ने विश्रामगृह की घेराबंदी कर आरोपित पूर्व पार्षद शरीफ खान (40 वर्ष) साकिन भगत सिंह वार्ड भाटापारा, पूर्व पार्षद चंद्रशेखर चक्रधारी (30 वर्ष) रामसागर वार्ड, किसान नेता हेमंत उपाध्याय (42 वर्ष) सदर वार्ड, महेश रजक (48 वर्ष) गांधी मंदिर वार्ड, नवीन पुरोहित (47 वर्ष) संजय वार्ड, नवनियुक्त एल्डरमैन मनीष पंजवानी (32 वर्ष) वृंदावन कालोनी, संतोष शर्मा (44 वर्ष) साकिन संजय वार्ड और नवीन केशरवानी (48 वर्ष) साकिन गांधी मंदिर वार्ड भाटापारा को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा। जिनके कब्जे व फड़ से नकदी 28140 रुपये व 52 पत्ती ताश पुलिस ने जब्त किया है। थाना भाटापारा शहर में इनके खिलाफ अपराध पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया गया। सभी आरोपितों को जमानत पर रिहा भी कर दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button