छत्तीसगढ़

संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण बस्तर संभाग ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों  की ली बैठक

संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण बस्तर संभाग ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों  की ली बैठक
नारायणपुर, 13 अक्टूबर 2021 -संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण बस्तर संभाग जगदलपुर श्री हेमंत उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक बीते 12 अक्टूबर दोपहर 1.30 बजे से कार्यालय जिला पंचायत नारायणपुर जिला नारायणपुर में आयोजित किया गया। संयुक्त संचालक महोदय के द्वारा प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रोजेक्टर से जिले में शिक्षा स्तर को बढ़ाने के प्रति समस्त कर्मचारियों को लक्ष्य एक-बस्तर श्रेष्ठ के मूलमंत्र के साथ अधिगम दक्षता, बोर्ड परीक्षा सुधार एवं शाला निरीक्षण के संबंध व अन्य बिंदुवार चर्चा किया गया। विद्यालय स्तर पर होने वाली समस्या के संबंध में जानकारी लेते हुए समाधान हेतु प्रयास करने की आश्वासन दिया गया। अंतिम में संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण बस्तर संभाग के द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों एवं कार्यालय स्टॉफ को धन्यवाद के साथ समाप्त किया गया। बैठक नारायणपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी नारायणपुर श्री जीआर मंडावी, जिला मिशन समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन नारायणपुर श्री भवानी शंकर रेड्डी,  विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नारायणपुर/ओरछा, विकास खण्ड स्तरीय समस्ययक रायपुर और जिले के कर्मचारी संकुल समन्वयक एवं समस्त प्राचार्यगण उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button