छत्तीसगढ़

बीरकोंना पेट्रोल पंप के पास मिला युवक का शव

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ कवर्धा- जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही अपराधिक मामले भी सामने आ रहे हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से आम लोग सकते में हैं। विरकोंना पेट्रोल पंप के पास एक युवक का शव मिला। जिसकी जानकारी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पिपरिया थाना में दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही रविवार को सुबह आठ बजे मौके पर पिपरिया पुलिस पहुंची और पंचनामा बनाकर घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि जिस पेट्रोल पंप के सामने या घटना घटित हुई है वहां सीसी कैमरा भी लगा हुआ है हो सकता है कि सीसी कैमरे की मदद से इस घटनाक्रम का खुलासा हो सके। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकेगी। बताया जा रहा है कि इस घटना में मृतक युवक नरेंद्र दुबे पिता बृजेश्वर दुबे (21) निवासी कवर्धा का है। युवक मृत अवस्था में मिला युवक का दाया पैर चार जगह से फैक्चर हो चुका था। वहीं बाएं पैर में चोट के निशान नहीं है। गाड़ी का इंजन भी क्षतिग्रस्त मिला। गाड़ी का हैंडल भी पूरी तरह मुड़ चुका था। फिलहाल पिपरिया थाने में मर्ग कायम कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button