छत्तीसगढ़

ग्राम बोकराबेडा में थाना धनोरा पुलिस ने लगाया चलित थाना, ग्रामीणों की किया जागरूक

कोंडागांव/केशकाल। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार एवं एसडीओपी केशकाल के मार्गदर्शन में विजुअल एवं सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना धनोरा अंतर्गत ग्राम बोकराबेडा में चलित थाना लगाया गया। जिसमें थाना प्रभारी धनोरा निरीक्षक रोहित बंजारे एवं थाना स्टाॅफ उपस्थित हुये जिनके द्वारा ग्रामीणों के समस्याओं के बारे में जानकारी लिया गया तथा सायबर क्राईम आॅनलाईन ठगी, बैंक खाते ओटीपी, सी.व्ही.टी. नंबर एटीएम नम्बर महिला तथा बालकों से संबंधित अपराध के बारे में जानकारी देते हुए किसी को मोबाईल/फोन से अन्य किसी प्रकार से जानकारी साझा नहीं करने की समझाईस दिया गया। किसी प्रकार के लोक लुभावन वादों जैसे पैसा जमा कर कम समय मे दोगुना करके देना तथा जमा पैसे पर ब्याज अधिक देना, लाॅटरी में गाडी या अन्य किसी किमती चीज देने की झांसा में नहीं आने समझाईस, वाहन फायनेंस तथा आधार कार्ड के द्वारा ठगी के बारे में बताया गया। इस चलित थाना कार्यक्रम में ग्रामवासियों के द्वारा कोई भी शिकायत नहीं बताया गया। ग्राम बोकराबेडा के ग्रामीण अपने बीच थाना धनोरा पुलिस को पाकर बहुत खुश हुए। थाना क्षेत्र के ग्रामों में इस प्रकार की सामुदायिक पुलिसिंग लगातार की जायेगी जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

http://sabkasandesh.com/archives/91617

http://sabkasandesh.com/archives/91669

http://sabkasandesh.com/archives/91563

http://sabkasandesh.com/archives/91560

 

Related Articles

Back to top button