छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

कांग्रेसी करेंगे आज कलेक्टोरेट का घेराव

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  मोहन मरकाम के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों के साथ हुए  अन्याय एवं मृतक परिवार के परिजनों से मिलने जा रहे प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण अलोकतांत्रिक कार्यवाही के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर/ ग्रामीण एवं भिलाई शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में दुर्ग जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। इसके लिए इसमें भाग लेने वाले सभी कांग्रेसी दोपहर 12 बजे गांधी प्रतिमा के पास दुर्ग में सभी उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक, महापौर,जिला,जनपद अध्यक्ष एवं कांग्रेस के सभी चुने हुए जनप्रतिनिधियों सहित जिला/ब्लॉक/सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को इस घेराव कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भिलाई शहर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश चंन्द्राकर, दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल एवं दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने की है। उपस्थिति अनिवार्य है।

Related Articles

Back to top button