छत्तीसगढ़

हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक श्री चंदन कश्यप ने गौठान का किया लोकार्पण

हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक श्री चंदन कश्यप ने गौठान का किया लोकार्पण
गौठानों में आयमूलक गतिविधियां निरंतर संचाालित करने की दी समझाईश
वार्डवासियों की समस्याओं को दूर करने दिये निर्देश
नारायणपुर 02 अक्टूबर 2021 – हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक श्री चंदन कश्यप ने आज यहंा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 डूमरतराई में नवीन गौठान का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने गौठान में बनाये गये केचुआ खाद निर्माण क्षेत्र, बाड़ी, तालाब आदि का अवलोकन किया। विधायक श्री कश्यप ने कहा कि नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी षासन की महत्वपूर्ण योजना है। इस प्राथमिकता वाली योजना का उद्देश्य ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। इस दौरान उन्होंने गौठान में आयमूलक गतिविधियां संचालित करने वाली महिमा महिला स्व सहायता के सदस्यों से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने गौठान में साग-सब्जी, मशरूम, मछलीपालन, मुर्गीपालन आदि आयमूलक गतिविधियां संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंनेे कहा कि आप सभी समूह की महिलायें मेहनत व लगन से काम करें, षासन द्वारा आप सभी को हरसंभव मदद दी जायेगी। समूह की मांग पर विधायक श्री कश्यप ने गौठान में मुर्गीपालन हेतु षेड निर्माण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ष्यामबती नेताम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रमोद नेलवाल, जनपद पंचायत नारायणपुर अध्यक्ष श्री पंडीराम वड्डे, जनपद पंचायत ओरछा अध्यक्ष श्रीमती मालती नुरेटी, सांसद प्रतिनिधि श्री अजय देशमुख, पार्शद श्री अमित भ्रद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री हीरासिंह देहारी, श्रीमती वेदवती पात्र के वाला क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य, पार्शदगण के अलावा कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू, एसडीएम श्री जितेन्द्र कुर्रे, मुख्य नगर पालिका अधिकारीश्री मोबिन अली के अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
विधायक श्री कश्यप ने वार्डवासियों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों से वार्ड की समस्या-शिकायतों सुनी। वार्डवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि वार्ड में पानी टंकी का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, किन्तु किसी कारणवश अभी तक उससे जलप्रदाय नहीं किया जा रहा है। जिस पर उन्होंने आवश्यक कार्य को पूरा कर षीघ्र जलप्रदाय करने के निर्देश दिये। ग्रामीणों ने खेल मैदान समतलीकरण एवं पट्टा प्रदाय करने की भी मांग की। जिस पर विधायक ने मैदान समतलीकरण करवाने की मंजूरी दी। वहीं पट्टा प्रदाय किये जाने हेतु एसडीएम को निर्देश दिये। इस दौरान विधायक श्री कश्यप ने गौठान परिसर में निर्मित किये गये बाड़ी का अवलोकन किया, उन्होंने बाड़ी को अच्छी तरह से विकसित करें इसके लिए उद्यानिकी विभाग से सलाह एवं सहयोग ले सकती है। विधायक श्री कश्यप ने गौठान में निर्मित किये गये तालाब का भी अवलोकन किया, उन्होंने तालाब में मछलीपालन कर अपनी आय में वृद्धि करने की बात महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से की। विधायक ने तालाब मरम्मत हेतु 6 लाख रूपये की मंजूरी भी दी। इस दौरान विधायक श्री चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ष्यामबती नेताम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रमोद नेलवाल, कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने गौठान परिसर में पौधरोपण भी किया। विधायक सहित अन्य अतिथियों ने फलदार पौधे लीची का रोपण किया।

Related Articles

Back to top button