छत्तीसगढ़

जैन मुनी श्री विवेकमुनी म.सा का देवलोकगमन हो गया। दुकाने रहेंगी बंद

आज दुर्ग में जैन मुनी श्री विवेकमुनी म.सा का देवलोकगमन हो गया। सुबह 7 बजे संथारा सहित देवलोक गमन हुआ है। उनका अंतिम संस्कार मंगल साधना केंद्र मंगलम चरोदा में शाम 4 बजे किया जाएगा। जैन मुनी के देवलोकगमन पर दुर्ग-भिलाई समेत जिलेभर में जैन बंधुओं की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसकी पुष्टि जैन समाज के लोगों ने की है।

 

 

वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ दुर्ग के पदाधिकारियों ने बताया कि, कर्नाटक गज केसरी गुरुदेव गणेशी लाल जी म.सा एवं दक्षिण केशरी मिश्री लाल जी म.सा.के शिष्य तेला तप अराधक उप प्रवर्तक श्री विवेक मुनि म.सा का सुबह 7:00 बजे संथारा सहित देवलोक गमन हो गया। बैकुंठी यात्रा 12:30 बजे जय आनंद मधुकर रतन भवन से शनिचरीबाजार , गांधी चौक, जवाहर चौक, मोती कांप्लेक्स होते हुए निकलेगी।

 

विवेक मुनि जी की बैकुंठी यात्रा एवं अंतिम दर्शन एवं अंतिम संस्कार मंगल साधना केंद्र मंगलम चरोदा में शाम 4 बजे होगा। समाज के लोगों ने बताया कि, मंगलम जाने की बस की व्यवस्था 1: 15 बजे पुराना बस स्टैंड दुर्ग से की गई है। ओसवाल पंचायत दुर्ग के पारित प्रस्ताव के अनुसार आज जैन समाज के व्यापारी अपनी दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान दिनभर के लिए बंद रखेंगे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button