छत्तीसगढ़

ट्रक मालिक ने नेशनले हाइवे 30 पर गाड़ी रोक लगाई फांसी

कोंडागांव । वाहन क्रमांक सी.जी.04  जे.सी.1018 वाहन मालिक मन्नु तिवारी, पिता सुरेश तिवारी, निवासी परपा नाका जगदलपुर ने कोंडागाँव लंजोड़ा के पास नेशनल हाइवे 30 पर अपनी ट्रक को सड़क किनारे रोक कर समीप ही एक पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है । कोंडागांव पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक की बॉडी को फाँसी से उतार लिया है और पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक अपनी ट्रक में रायपुर से माल भरकर जगदलपुर की ओर जा रहा था। पुलिस ने माल से भरे हुए ट्रक को अपनी सुरक्षा में ले लिया है। वाहन की जाँच किये जाने पर प्राप्त दस्तावेजों से मृतक की पहचान की गईं है।

कोंडागांव पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है जिसे मृतक मुन्ना तिवारी ने फांसी लगाने से पहले अपनी गाड़ी में छोड़ रखा था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक ने सुसाइड नोट में व्यवसाय संबंधित कारणों से फाँसी लगाकर आत्महत्या करना बताया है।  मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पूरे मामले की विवेचना में कोंडागांव पुलिस जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button