छत्तीसगढ़

पत्थर से सिर कुचलकर जंगल में फेंक दी गई महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ कवर्धा- मिली जानकारी के अनुसार सरोदा जलाशय के पहले और जंगल के बीच ऑक्सीजन जोन बनाया गया है। यहीं पर शुक्रवार की दोपहर को एक चारवाहे ने महिला की लाश को देखा, लेकिन डर में किसी को नहीं बताया। शाम करीब 4 बजे के बाद चरवाहे ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल जाकर मुआयना किया। आसपास छानबीन की। पता चला कि महिला की पहले हत्या की गई। सिर को बड़े पत्थर से कुचला गया। फिर शव को झाडिय़ों के बीच छिपाने के लिए दूर तक घसीटा गया।

वहीं पुलिस के अनुसार हत्या 24 घंटे के पूर्व हुई है। शव से तेज बदबू आ रही थी। शव को पोस्टमार्डम के लिए भेजा गया। महिला के एक हाथ पर अंग्रेजी अक्षर से केकेवाई लिखा है। महिला की उम्र 25 से 30 साल के बीच अनुमान है। वेशभूषा से नवविवाहित नजर आ रही थी। वहीं एक पुरुष का चप्पल भी बरामद किया गया। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button