दैनिक राशिफल

आज दैनिक राशिफल 23नवंबर 2021 (मंगलवार): जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आज आपका दिन

मेष – 23 नवंबर, 2021





आज का राशिफल

नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन कामकाज के तौर पर सामान्य रहेगा। जब की व्यापारी बंधुओं को आजीविका से और खुद के कार्यक्षेत्र से संबंधित नए विकल्प मिल सकते हैं, सिर्फ ये ही ध्यान में रखिये की सामने आया हुआ हर एक व्यक्ति अँधा विश्वास करने वाला नहीं होता।

पारिवारिक माहौल में जीवनसाथी के नम्रतापूर्ण और जिम्मेदार वर्तन के हिसाब से आपको मानसिक संतोष मिलेगा।

अभ्यास के दरम्यान मानसिक दुविधाएं बढ़ सकती है। हो सकें तब तक बहते हुए पानी की आवाज़ को सुनते सुनते आपकी पढ़ाई करें।

पार्टनर के साथ बेवजह और बेबुनियाद बहस से दूर रहे।

स्वास्थ्य काफी हद तक अच्छा रहेगा।



श्री गणेश मंत्र सुनें
‘ॐ गण गणपतये नमः’





वृषभ – 23 नवंबर, 2021





आज का राशिफल

नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक समाधान के रास्ते खोलेगा। जब की व्यापारी बंधुओं को कार्यक्षेत्र में आपके भाग्य का सहयोग मिलता दिख रहा है। पर अगर पार्टनरशिप है तो पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार से व्यावसायिक या व्यक्तिगत आर्थिक व्यवहार ना करें।

पारिवारिक माहौल बिना किसी व्याजबी कारण के उग्र रहता हुआ दिख रहा है। तो आप अपनी भावुकता पर संयम रखें।

अभ्यास में ध्यान काफी अच्छा लगेगा और पढ़ा हुआ सब कुछ दिमाग अच्छी तरह याद भी रहेगा।

प्रणय संबंध में जीवन खुशहाल दिख रहा है।

स्वास्थ्य में कफ और श्वसन क्रिया से संबंधित एलर्जी से बचें।



लक्ष्मी माता का मंत्र सुनें
‘महालक्ष्मी स्तोत्रम’





मिथुन – 23 नवंबर, 2021





आज का राशिफल

नौकरी पेशा जातक आज अपने प्लानिंग पर अमल करके सफलता हासिल कर पाएंगे। लेकिन व्यापार से जुड़े हुए जातक के लिए आज का दिन ‘आमदनी अठ्ठनी, ख़र्चा रुप्पैया’ जैसी परिस्थिति वाला रहेगा।

पारिवारिक जीवन में परिस्थिति सामान्य रहेगी पर आपके छोटे भाई-बहन के साथ कोई अन-बन न हो वो सावधानी रखनी होगी। जीवन साथी का व्यवहार संवेदनशील होता दिखेगा।

विद्यार्थी मित्रों के लिए आज का दिन शाम तक काफी अच्छा रहेगा। पढाई में मन लगा पाएंगे और नया कुछ सीखने की उत्सुकता बढ़ेगी। सूर्यास्त से शायद ऐसा महसूस हो सकता है की पढ़ी हुई मैटर की विस्मृति हो रही है, जिससे मानसिक व्यग्रता बढ़ सकती है।

आपके पार्टनर के साथ रोमांटिक पल आप बिता पाएंगे। पिछले कुछ दिनों से चल रही ग़लतफ़हमी दूर होने के पूरे असर बन रहे है।

ज्यादा विचार करने से और खाने – पीने के समय में कुछ बदलाव होने की वजह से एसिडिटी या पेट में जलन महसूस हो सकती है।



विष्णु जी का मंत्र सुनें
‘श्री विष्णु मंत्र’





कर्क – 23 नवंबर, 2021





आज का राशिफल

नौकरी पेशा जातक को आज अपने आत्मविश्वास के ऊपर काबू रखना पड़ेगा। कैसी भी परिस्थिति में आप ओवरकॉंफिडेंट ना हों उसकी सावधानी रखे। व्यापार से जुड़े हुए जातक के लिए एक अच्छा समय शुरू हो रहा है, तो मौके का लाभ उठाए और आने वाले एक मास का प्लानिंग अभी से बनाकर रखें, जिसमें आपको पूर्ण सफलता प्राप्त होगी।

बिना कोई कारण मन की बेचैनी आपके परिवार के सदस्यों के साथ असंतोष पैदा कर सकती है। खास करके आपकी माताजी या फिर आपके जीवनसाथी के साथ कोई भी निर्णय पर आने से पहले उग्र बहस हो सकती है, जिस पर आपको ही पछतावा होने के असर दिख रहे हैं।

विद्यार्थी मित्रों को अपनी पढ़ाई के उपर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। मनोरंजन के प्रति आप ज्यादा आकर्षित होने के संयोग दिख रहे हैं।

आज का दिन आपको आपके पार्टनर के साथ काफी नम्रता से व्यवहार करना पड़ेगा, अन्यथा दोनों के बिच किसी भी प्रकार से ग़लतफहमी होने के असर हैं।

स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक – ठाक रहेगा।



शिव जी का मंत्र सुनें
‘ॐ नम: शिवाय’





सिंह – 23 नवंबर, 2021





आज का राशिफल

नौकरी पेशा जातक को आज आपके किये गए कार्यों के लिए सराहना मिलने के आसार मिल रहे है। जब की व्यापार से जुड़े हुए जातक को कुछ नए अवसर मिलने के संयोग बनते दिखाई दे रहे हैं जिससे आप अपने मौजूदा व्यापार को भी प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा पाएंगे।

परिवार के हर एक सदस्य के साथ सहयोग बना रहेगा और सब की तरफ से आपको मन चाहा सहकार भी मिलने के पूरे असर बन रहे हैं।

अभ्यास में आज का दिन अच्छा परिणाम नहीं दिखा रहा है। ज्यादातर बहार घूमने जाने के प्लानिंग के पीछे आपका समय व्यर्थ में व्यस्त होते दिखाई दे रहा है।

प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति के वजह से आपके पार्टनर के साथ कुछ विवाद ना हो इस लिए सावधानी वर्तनी पड़ेगी और पार्टनर के साथ बातचीत में अपने शब्दों को तौल कर बोले।

स्वास्थ्य में हो सके तब तक गले से संबंधित या फिर स्पाइन से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी को नजरअंदाज ना करें।



सूर्य देव का मंत्र सुनें
‘सूर्य मंत्र’





कन्या – 23 नवंबर, 2021





आज का राशिफल

जो जातक नौकरी में है उनको काबिलियत के हिसाब से पदोन्नति, वेतन वृद्धि या प्रशंसा मिलाने के काफी अच्छे संयोग बन रहे हैं। जब की व्यापार वाले जातकों को प्रतिस्पर्धी या सरकारी खाते से कोई परेशानी होने की संभावना बनती हुई दिख रही है।

पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। किसी भी प्रकार के व्यावसायिक निर्णयों में भी आपके जीवनसाथी आपको काफी अच्छी सलाह और सहकार दे सकते हैं।

विद्यार्थिओं के लिए आज का दिन काफी शांतिदायक होगा। खास करके जो विद्यार्थी मित्र रिसर्च या फिर विदेश में अभ्यास करने के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनको कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं जो उनके उत्साह में बढ़ोतरी करेगा।

प्रेम संबंध में कोई कारण वश पार्टनर से दूरियाँ आने की संभावना ज्यादा है।

आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।



विष्णु जी का मंत्र सुनें
‘श्री विष्णु मंत्र’





तुला – 23 नवंबर, 2021





आज का राशिफल

नौकरी पेशा जातक को किसी आकस्मिक व्यक्तिगत काम के कारण आपको दिए गए व्यावसायिक कार्य के प्रति आप ना चाहकर भी लापरवाह हो सकते हैं। जब की व्यापार से जुड़े हुए जातक नयी उमंग और नयी उत्साह के साथ अपने व्यापार को कोई नयी दिशा दे सकते हैं।

आपके ज्यादा भावुक और संवेदनशील स्वभाव के चलते परिवार के सदस्यों को घुटन महसूस होने की आशंका है। तो जितना हो सके आप अपनी भावुकता के ऊपर संयम रखें।

मानसिक तौर पर किसी भी मित्र के लिए आप ज्यादा संवेदनशील हो जाने के कारण अभ्यास में मन नहीं लगेगा।

प्रेम संबंध के लिए फ़िलहाल समय अच्छा नहीं है। जो लोग पहले से संबंध में हैं उनके लिए दिन सामान्य रहेगा, पर नए प्रेम संबंध बनाने के लिए आज दिन अच्छा नहीं है।

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको डिहाइड्रेशन की तकलीफ होने की संभावनाएं बन रही है, तो हो सके उतना पानी ज्यादा पिएं।



लक्ष्मी माता का मंत्र सुनें
‘महालक्ष्मी स्तोत्रम’





वृश्चिक – 23 नवंबर, 2021





आज का राशिफल

नौकरी पेशा जातकों को शारीरिक स्वास्थ्य में कुछ परेशानी होने के कारण रोजबरोज के व्यावसायिक कार्यों पर असर हो सकता है। जब की व्यापारी जातकों को कोई नया विस्तार करने का प्लानिंग नहीं करना चाहिए।

पारिवारिक जीवन में सभी सदस्यों का एक-दूसरे से सहकार और संवेदनशीलता बने रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती हैं।

जो विद्यार्थी मित्र उच्च शिक्षण के लिए प्लानिंग कर रहे हैं, उनको कोई ना कोई कारण से विलंब होता दिखेगा। बाकी विद्यार्थिओं के लिए दिन सामान्य रहेगा।

प्रेम संबंध में रोमांटिक और भावुक वातावरण रहेगा। किसी को अगर नयी प्रपोजल के लिए आगे बढ़ना है तो वो निश्चिंत आगे बढ़ सकते हैं।

आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।



श्री गणेश मंत्र सुनें
‘ॐ गण गणपतये नमः’





धनु – 23 नवंबर, 2021





आज का राशिफल

नौकरी पेशा जातकों के वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध काफी अच्छे बने रहेंगे। व्यापारी वर्ग को उनके नौकरों से परेशानी उठानी पड़ सकती है।

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव महसूस हो सकता है।

जो विद्यार्थी टेक्निकल फील्ड के अभ्यास से जुड़े हुए हैं, उनको अभ्यास में ज्यादा परिश्रम करना पद सकता है। बाकी विद्यार्थिओं के लिए अभ्यास की परिस्थिति सामान्य बनी रहेगी।

प्रेम संबंध में निराशा प्राप्त होने की संभावना है, तो अपने व्यवहार को थोड़ा सहनशील बनाने का प्रयास करें।

शरीर की अंदरूनी गर्मी का स्तर बढ़ने के कारण आपको मानसिक व्यग्रता महसूस होने की संभावना है। हो सके तो आज के दिन में गर्म और मसाले वाले पदार्थ का सेवन का करें।



श्री कृष्णा का मंत्र सुनें
‘अच्युतम केशवं कृष्ण दामोदरं’





मकर – 23 नवंबर, 2021





आज का राशिफल

नौकरी पेशा जातकों को शारीरिक परिश्रम के साथ सफलता प्राप्त हो सकती है। जो व्यापारी पार्टनरशिप बिज़नेस में हैं, उनको पार्टनर के साथ मतभेद होने की संभावना है। इस लिए आपके पार्टनर के साथ का व्यवहार नम्रतापूर्ण रखें।

पारिवारिक जीवन में माता के स्वास्थ्य से संबंधित चिंता सता सकती है। आपके भाई-बहन से किसी भी निर्णय पर आने से पहले नोकझोक होने की भी पूरी संभावनाएं बनी हुई है।

विद्यार्थिओं को अभ्यास में कुछ कर दिखाने के लिए नया उत्साह महसूस होगा और उसी दिशा में कोई नयी पहचान भी हो सकती है।

प्रेम संबंधों में नयी स्फूर्ति और संवेदनशीलता का संचार हो सकता है। जिनको पार्टनर से उत्तर की उम्मीद है, उनको सकारात्मक उत्तर मिलने की संभावनाएं बन सकती है।

स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहेगा पर दिन के आखिर में थोड़ी नसों की जकड़न से परेशानी हो सकती हैं।



हनुमान जी का मंत्र सुनें
‘हनुमान चालीसा’





कुम्भ – 23 नवंबर, 2021





आज का राशिफल

नौकरी पेशा जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। जब की व्यापारी वर्ग को आर्थिक परिस्थिति को चलाने तथा आगे बढ़ाने में परेशानी हो सकती है।

पारिवारिक जीवन में खास करके जीवनसाथी के साथ उग्र विवाद की संभावना हैं तो हो सके उतना अपने आपको ऐसे वातावरण से दूर कर लें जहाँ पर विवाद होने की संभावनाएं आप को महसूस होने लगें।

हो सकें उतना प्राकृतिक वातावरण में अभ्यास करने का प्रयास करें, अन्यथा अभ्यास में निराशा छाने की संभावनाएं बन रही है।

अगर आप अकेलापन महसूस कर रहे हैं तो आप के जीवन में कोई नयी व्यक्ति के आगमन की संभावनाएं बन रही है। जो आप के लिए जीवनसाथी बनकर आपको जीवन में प्रगति के पथ पर लेकर जा सकते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य संबंधित शिकायतों से छुटकारा पाने के संयोग बन रहे हैं।



हनुमान जी का मंत्र सुनें
‘हनुमान चालीसा’





मीन – 23 नवंबर, 2021





आज का राशिफल

आपकी राशि के किसी भी व्यावसायिक जातक को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और ज्यादा काम के बोझ से आपको मानसिक तनाव महसूस हो सकता है, अपना मानसिक संतुलन संभालके रखें।

पारिवारिक माहौल सुहाना और सहयोगी रहेगा, जिससे आपके व्यावसायिक तनाव में आपको राहत मिलेगी।

अभ्यास में प्लानिंग करके आगे बढ़ेंगे तो कोई भी रूकावट आपको सफलता पाने से नहीं रोक सकती।

प्रेम संबंध में अंतर्जातीय पार्टनर से निराशा मिलने की संभावना ज्यादा है।

आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। बाहर का जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए।



श्री कृष्णा का मंत्र सुनें
‘अच्युतम केशवं कृष्ण दामोदरं’



दोस्तों के साथ शेयर करें

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button