छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन 29 अगस्त कोIn relation to the presence of Mrs. Kunti Nag on duty. National Sports Day organized on 29 August

राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन 29 अगस्त को
नारायणपुर 26 अगस्त 2021- हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजन 29 अगस्त 2021 को प्रातः 8 बजे से ऑडिटोरियम नारायणपुर में किया गया। है। जिजला खेल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में खेल संघों, खेल प्रेमियों की संगोष्ठी, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता तथा अधिकारी-कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिकों के मध्य सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया जायेगा। चित्रकला प्रतियोगिता राष्ट्रीय खेल दिवस पर आधारित होगा। चित्रकला प्रतियोगिता दो समुह में आयोजित की जावेगी आयु वर्ग 15 वर्ष से कम एवं 15 वर्ष से अधिक चित्रकला प्रतियोगिता में बालक-बालिकाएं आयु वर्ग के अनुसार सम्मिलित रूप से प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागी एकल रूप से भाग लेंगे। इस दौरान प्रतिभागियों से कार्यालय द्वार सिर्फ ड्राइंग सीट उपलब्ध कराया जायेगा। चित्रकला हेतु आवश्यक सामग्री प्रतिभागी को स्वयं लाना अनिवार्य होगा। सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता बालक कीड़ा परिसर मैदान नारायणपुर में और चित्रकला प्रतियोगिता शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में तथा संगोष्ठी, मंचीय कार्यक्रम ऑडिटोरियमए नारायणपुर में आयोजित किया जावेगा। निर्धारित कार्यक्रम अनुसर चित्रकला प्रतियोगिता प्रातः 8 बजे 9 बजे तक, सद्भावना खेल प्रतियोगिता प्रातः 9 से 10 बजे तथा मंचीय कार्यक्रम/स्वल्पाहार/पुरस्कार वितरण प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक किया जायेगा। खेल अधिकारी ने जिले के समस्त जनप्रनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, खेल संघों के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों तथा स्कूल-कालेज के खेल के प्रति समर्पित विद्यार्थियों खेल दिवस आयोजन में सहभागिता हेतु आमंत्रित किया है।

Related Articles

Back to top button