छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

सी एम महापात्रा के छायाचित्रों की 12 जुलाई से लगेगी एकल प्रदर्शनी

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसम्पर्क विभाग द्वारा संचालित एवं इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर स्थित नेहरु आर्ट गैलरी में 10 से 12 जुलाई तक सी एम महापात्रा द्वारा खींचे गए छायाचित्रों की एकल प्रदर्शनी लगाई जा रही है। संयंत्र के महाप्रबंधक नगर प्रशासन  पी के घोष 10 जुलाई को संध्या 05.15 बजे उक्त प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

ज्ञातव्य हो कि श्री महापात्रा संयंत्र के पूर्व कर्मचारी हैं, जिन्होंने भोपाल यूनिवर्सिटी से वर्ष 1983-84 में फोटोग्राफी में डिप्लोमा हासिल किया है। सेक्टर-1 भिलाई निवासी श्री महापात्रा वर्ष 1975 से अपने विद्यार्थी जीवन से ही फोटोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। उन्हें फोटोग्राफी, विडियोग्राफी क्षेत्र एवं डाक्यूमेंटरी फिल्म निर्माण में लम्बा अनुभव प्राप्त है।

श्री महापात्रा कई कार्यक्रमों में अपने कैमरे में अनेकों दृश्यों को कैद कर फोटोग्राफी के कार्य को बखूबी संपादित किया और पुरस्कार भी जीते हैं। उन्होंने 05 अक्टूबर, 1987 में संयंत्र के मानव संसाधन विकास केन्द्र में अपनी सेवाएँ प्रारंभ की और 32 वर्षों से भी अधिक समय तक भिलाई इस्पात संयंत्र में विभिन्न आयोजनों के तहत क्लास रूम क्रियाकलापों जैसे लीडरशिप स्टाइल, पे्रजेन्टेशन स्किल एवं समूह वार्तालाप की फोटोग्राफी और विडियोग्राफी कार्य को तन्मयता और तत्परता के साथ संपादित किया। ज्ञात हो कि श्री महापात्रा 31 दिसम्बर, 2018 को संयंत्र की सेवा से सेवानिवृत्त हुए।

यह प्रदर्शनी 12 जुलाई तक संध्या 5.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक आम नागरिकों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की माँ की स्वर्ग यात्रा …..

https://youtu.be/FtmSEl6PJ7Q

Related Articles

Back to top button