दुर्ग ग्रामीण उतई मंडल सदस्यता अभियान बैठक सम्पन्न
उतई – दुर्ग ग्रामीण विधानसभा भाजपा उतई मंडल की बैठक ग्राम खोपली के सामुदायिक पटेल समाज भवन में आयोजित किया गया, बैठक का शुभारंभ भारतमाता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर माल्यर्पण व द्विपप्रज्वलित कर किया गया। बैठक में आगमी 6 जुलाई से प्रारंभ होने वाला सदस्यता अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक भाजपा सदस्य व सक्रिय सदस्य बनाने हेतु सदस्यता अभियान चलाने का आव्हान किया गया। बैठक में विशेष रूप दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष श्री मति उषा टावरी, जिला सदस्यता प्रभारी शिव चन्द्राकर, जिला सह संयोजक प्रभारी जितेन्द्र वर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जागेश्वर साहू, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित चन्द्राकर, दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष थानुराम साहू, जिला मंत्री फत्तेलाल वर्मा, भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष अनिल साहू, जिला पंचायत सदस्य मुकेश बेलचंदन, अशोक अग्रवाल, वामन साहू, लोकनाथ साहू, शत्रुहन साहू, लक्ष्मी नारायण, राकेश वर्मा, मोहन लाल, श्री मति शीतला राजपूत, छबीलाल साहू, नवाब खान, फलेन्द्र सिंह राजपूत, खोरबहरा राम, जगन्नाथ यादव, रामकिशुन चन्द्राकर, श्री मति शीतला ठाकुर, श्री मति राजेश्वरी साहू, सुनीता वर्मा, श्री मति लता सोनवाली, पवन चन्द्राकर, राजू साहू, अरुण चन्द्राकर, प्रवीण यदु, सन्तोष कुमार साहू, श्री मति केशरी साहू, राजकपूर साहू, योगेश साहू, सागर सोनी, परेश, संतोष कुमार सपहा आदि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।