छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
मैत्री नगर में 21 जून को विश्व योग दिवस का आयोजन

रिसाली। योग साधना और सांस्कृतिक केन्द्र, हनुमान मंदिर, मैत्री नगर, रिसाली में 21 जून के विशेष अवसर पर सामूहिक योग साधना का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस योग कार्यक्रम में सत्यानंद योग की सम्पूर्ण जानकारी एवं योगासन से हमारा शरीर स्वास्थ्य, मन, मस्तिस्क एवं हमारे संस्कार कैसे उच्च कोटि के बनते है इसकी जानकारी दी जायेगी। योग कार्यक्रम 21 जून दिन मंगलवार की सुबह 5.30 बजे से सुबह 7 बजे तक स्थान- हनुमान मंदिर प्रांगण, मैत्री नगर, रिसाली में होगा।विनीत-आचार्य भृगुनाथ सिंह एवं समस्त योग साधक एवं साधिकागण, योग साधना और सांस्कृतिक केन्द्र, हनुमान मंदिर, मैत्री नगर, रिसाली,जिला–दुर्ग