
जीवन यादव, कबीरधाम
कवर्धा। बुधवार के दिन जिला चौहान समाज ने कवर्धा में एक नया राज पोड़ी राज का गठन किया है जिसका बुधवार के दिन विधिवत नए राज के अध्यक्ष व पदाधिकारियों को प्रदेश के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण करवाया।शपथ ग्रहण के पूर्व माँ दुर्गा और राजा पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा की पूजा अर्चना किया गया जिसके पश्चात शपथ ग्रहण हुआ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर बलराम सिंह चौहान ,कार्यक्रम के मंच संचालक ठाकुर घनश्याम सिंह चौहान ,कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश सलाहकार ठाकुर भुवाल सिंह चौहान ,प्रदेश सह सचिव राम सिंह चौहान , प्रदेश सांस्कृतिक मंत्री झाड़ू सिंह चौहान ,प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह चौहान ,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कबीरधाम जिलाध्यक्ष अवध सिंह चौहान , रांका राज अध्यक्ष नोहर सिंह चौहान, लखन सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह चौहान, पोड़ी राज अध्यक्ष झाम सिंह चौहान,उपाध्यक्ष महेंद्र सिंग चौहान,सलाहकार संजय सिंह चौहान, सचिव दीपक सिंह चौहान, सरंक्षक टेक सिंह चौहान,संगठन मंत्री कामता सिंह चौहान व मान सिंह चौहान,सांस्कृतिक मंत्री सुनील सिंह चौहान, कार्यकारिणी सदस्य पूरन सिंह चौहान, चित्र भानु सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु व महिलाएं उपस्थित रही।