छत्तीसगढ़

स्वच्छ भारत अभियानः समूह की महिलाओं ने बेनूर को स्वच्छ रखने का लिया दृढ़ संकल्प कचरा उठाना है, पैसा कमाना है का दिया नारा 

स्वच्छ भारत अभियानः
समूह की महिलाओं ने बेनूर को स्वच्छ रखने का लिया दृढ़ संकल्प
कचरा उठाना है, पैसा कमाना है का दिया नारा 
    नारायणपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत एनजीटी ग्राम बेनूर में सालिड लिक्विड वेस्ट मेनेजमेंट के तहत धनलक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह, बिहान की महिलाओं ने गांव को स्वच्छ रखने और कचरा प्रबंधन से आजीविका वृद्धि के लिए दृढ़ संकल्प लिया। समूह की महिलाओं ने कचरा उठाना है, गांव को स्वच्छ बनाना है। कचरा उठाना है, पैसा कमाना है का नारा भी दिया। महिलाओं ने ठाना कि वे अब बेनूर में कचरा नहीं फैलने देंगे। अभियान की शुरुआत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रेमकुमार पटेल के नेतृत्व में बीते रविवार 1 मार्च को हुई। उन्होंने मुख्य मार्ग, बाजार स्थल, दुकानों के सामने सफाई अभियान चलाया। 
श्री पटेल ने समूह की महिलाओं को गांव को स्वच्छ रखने के तरीकों और शासन की योजनाओं को विस्तार से बतायाा।  अभियान में क्षेत्र के जनप्रतिनिधी एवं पंचायत प्रतिनिधियों सहित सैकड़ो महिलाओं ने प्रातः 8 बजे से ही सफाई अभियान में अपना योगदान दिया। इस मौके पर आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया। धनलक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह को कचरा प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर श्री धनश्याम जांगड़े सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी, पंचायत पदाधिकारी और ग्रामीण महिलायें उपस्थित थे। 
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button