मुखबीर की सूचना पर मोटर साइकिल चोर को पुलिस ने धर दबोचा


दुर्ग – तकियापारा निवासी शेख समीर 24 वर्ष की यामहा एफ जेड मोटरसायकिल राजेन्द्र पार्क चौक चौपाटी के पास से दिनाँक 24:06:19 की शाम करीबन 07 बजे चोरी चली गई थी ,जिसकी रिपोर्ट शेख समीर ने थाना कोतवाली दुर्ग में कराई कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 379 भादवी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया ! मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर आज दिनाँक को अभिशेक पाल उर्फ सोनू 22 वर्ष निवासी पंचशील नगर दुर्ग को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की तो उसने चोरी के अपराध को स्वीकार कर लिया ! इसके कब्जे से चोरी गया वाहन यामहा एफ जेड क्र CG 07 LP 6312 बरामद करने पश्चात गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया !
पुलिस अधीछक महोदय श्री प्रखर पांडेय के निर्देश पर एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित झा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में वाहन चोरी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पिछले 15 दिनों में लगभग 09 गाड़ियो को जप्त किया जा चूका है !



