दैनिक राशिफल

17 जुलाई क्या कहते है आपके सितारे

मेष (Aries) : आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है और वरिष्ठ व्यक्ति आपको आय बढ़ाने के कुछ गुण सिखाने में सहायक हो सकते हैं. क्या न करें- आज घूस न लें अन्यथा आप परेशानी में आ सकते हैं.

वृष (Taurus) : आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होना आरंभ हो जाएगा और आप धन संबंधी मामलों में राहत का अनुभव करेंगे. क्या न करें- आज ऑफिस में असम्मानित होने से बचें.

मिथुन (Gemini) : आज आपका मित्र आपकी आर्थिक रूप से मदद कर सकता है. आपके समक्ष जो खर्चे उभरकर सामने आएंगे उन्हें आप रोकने में सफल रहेंगे. क्या न करें- आज अपव्यय न करें.

कर्क (Cancer) : आज आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं, लेकिन आज का दिन निवेश के लिए अधिक अनुकूल है. क्या न करें- आज आप फिजूल खर्च से थोड़ा बचें.

सिंह (Leo) : आज आप भाई-बहनों के लिए धन व्यय करेंगे इसलिए दूरगामी परिणाम देखते हुए आगे बढ़ें. क्या न करें- आज आप अपने काम से अपनी छवि को बिल्कुल भी बिगड़ने न दें.

कन्या (Virgo) : आज आपके लिए अनुकूलता बनी रहने की संभावना है. इस समय आपका संचित धन भी कम हो सकता है. क्या न करें- आज अपने लाभ के लिए किसी दूसरे को मोहरा न बनाएं.

तुला (Libra) : आज अचानक धन लाभ होने की संभावना जरूर बन रही है. व्यापार करने वालों को कड़ी मेहनत करने पर सफलता मिलेगी. क्या न करें- आज अपने स्वार्थीपन का परिचय न दें.

वृश्चिक (Scorpio) : आज आपको अपने मित्र की अच्छाइयां नजर आने लगेंगी. आपका व्यापार भागीदारी में है तो मेहनत का फल जरूर मिलेगा. क्या न करें- आज किसी को भी उधार न दें.

धनु (Sagittarius) : आज आपकी एक नई पहचान स्थापित होगी. व्यवसाय के सिलसिले में भाग-दौड़ भी हो सकती है. क्या न करें- आज आप दूसरों के इस्तेमाल किए वस्त्रों को न पहनें.

मकर (Capricorn) : आज आप नवीन योजनाओं को लागू करके अपने व्यवसाय को एक नई दिशा प्रदान करेंगे. क्या न करें- आज कामकाजी महिलाएं अपने संबंधियों से कोई विवाद न करें.

कुंभ (Aquarius) : आज का दिन आर्थिक रूप से अधिक सुदृढ़ बना रहेगा. आमदनी में वृद्धि होती है. क्या न करें- आज धन मादक द्रव्यों के सेवन तथा कॉकटेल पार्टी पर भी व्यय हो सकता है, इससे बचें.

मीन (Pisces) : आज विदेशों से अपनी आय का संबंध स्थापित करने पर कुछ परेशानियों के बाद अच्छे परिणाम ही प्राप्त होंगे. क्या न करें- आज आवेश में आकर कोई काम न करें. इससे आपको नुकसान हो सकता है.

 

 

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button