खास खबरछत्तीसगढ़

कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्वाजली।नाबालिग बालिका के आरोपियों को कड़ी कड़ी सजा देने की मांग की साथ मे उसके परिजनों को 10 लाख के आर्थिक सहायता देने की मांग

कबीरधाम। प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जून हिरवानी तथा जिलाध्यक्ष शीतल साहू के निर्देशानुसार जिला साहू संघ के द्वारा कैडल मार्च साहू छात्रावास से सिगनल चौक तक किया गया। बीरेन्द्र साहू उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ ने कहा कि दिल्ली में निर्भया हत्या कांड जैसे ही बिलासपुर जिले मे मासूम लडकी के साथ हुए घटना के आरोपियों को फासी की सजा तथा उनके परिवार वालो के मुआवजा तथा सरकारी नौकरी की देने मांग करते है। जिलाध्यक्ष शीलत साहू ने बताया कि बिलासपुर तोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महमंद लाल खदान में नाबालिक लडकी के साथ घटित घटना दुुस्कर्म कर हत्या निंदनीय और मानवता को शर्मसार कर देनी वाली घटना के आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। बहन दुर्गा साहू को छत्तीसगढ के पुरे जिले में कैडल मार्च कर श्रद्धांजली दी गई। आज हमारे कबीरधाम जिले से स्वजाति लोगों ने उन्हे श्रद्धांजली देकर उनके परिवार वालो को मुआवजा की मांग की है। महिला प्रकोष्ट से राजकुमारी साहू तथा पदमनी साहू ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए आरोपियों को कडी से कडी सजा देने की मांग की है। कैंडल मार्च में प्रदेश साहू संघ उपाध्यक्ष बीरेन्द्र साहू, शीतल साहू जिलाध्यक्ष, डॉ बालाराम साहू महामंत्री, डाॅ.खेमराज साहू पूर्व प्रदेश युवा प्रकोष्ट संयोजक, कौशल साहू जिला उपाध्यक्ष, नरेश साह, अयोध्या साहू जिला पदाधिकारी, आनंद साहू पूर्व अध्यक्ष बोड़ला,खिलेश्वर साहू संरक्षक युवा प्रकोष्ट, जयराम साहू, डाॅ रामलाल साहू महामंत्री कवर्धा, जिला संयोजक राजकुमारी साहू महिला प्रकोष्ट, सुनील साहू राजनीति प्रकोष्ट, हरिश साहू कर्मा सेना प्रकोष्ट, लोकनाथ साहू सांस्कृतिक प्रकोष्ट, गोपाल साहू महामंत्री यूवा प्रकोष्ट, अनिल साहू उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ट, शानु साहू, सुनील साहू, सागर साहू, डाॅ.प्रेमचंद साहू यूवा प्रकोष्ट से तथा महिला प्रकोष्ट से पदमनी साहू महामंत्री, विद्या साहू संभागीय संगठन सचिव, सीमा साहू संयुक्त सचिव, मीना साहू, संतोषी साहू, नीलम साहू, जिला पदाधिकारी, काजल साहू तहसील उपाध्यक्ष, प्रीतम साहू, रवि साहू, लक्ष्य साहू, सहित स्वजाति बंधुओं ने श्रद्धाजंली दी।

Related Articles

Back to top button