छत्तीसगढ़

शहर कांग्रेस संयुक्त महामंत्री पद से आदर्श ने दिया इस्तीफा Adarsh ​​resigned from the post of City Congress Joint General Secretary

शहर कांग्रेस संयुक्त महामंत्री पद से आदर्श ने दिया इस्तीफा

योग्यता के आधार पर पद नही दिए जाने का लगाया आरोप

 

पूरे मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के समक्ष रखेंगे अपनी बात

मुंगेली। शहर कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान जो कि निवर्तमान रूप से मीडिया प्रमुख की जवाबदेही बखूबी संभालते रहे है। लेकिन उन्हें इस पद से हटा संयुक्त महामंत्री की जवाबदेही से आदर्श दुबे नाखुश हुए और उन्होंने नए संयुक्त महामंत्री के पद से नियुक्ति के कुछ समय बाद ही इस्तीफा दे दिया।
बता दें शहर कांग्रेस कमेटी में आदर्श दुबे लंबे समय से मीडिया प्रभारी होने के चलते विपक्षियों दलों के हर गतिविधियों में पैनी नजर रखते हुए जवाबदेही से माकूल जवाब दिया साथ ही वर्तमान सरकार के कामकाजों को भी जन जन तक पहुंचाने का काम भी मीडिया प्रभारी आदर्श दुबे ने किया। बावजूद उन्हें इस पद से हटा नए पद में खानापूर्ति करने से स्वयं आदर्श दुबे और सैकड़ों साथियों में आक्रोश देखा जा रहा है। आदर्श दुबे ने बताया कि नए शहर के कार्यकलापों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को अवगत कराएंगे जिसके बाद सक्रिय,ऊर्जावान, कर्मठ लोगो को उनकी योग्यता, योगदान अनुसार पद देने की मांग रखी जायेगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button