आर्थिक रूप से कमजोर एवं पिछड़े लोगों को योजनाओं का लाभ देना पहली प्रथमिकता- पाटिला अंत्यावसायी विभाग के समीक्षा बैठक में पहुॅंचे अध्यक्ष पाटिला का कांगे्रस जन ने किया स्वागत

आर्थिक रूप से कमजोर एवं पिछड़े लोगों को योजनाओं का लाभ देना पहली प्रथमिकता- पाटिला
अंत्यावसायी विभाग के समीक्षा बैठक में पहुॅंचे अध्यक्ष पाटिला का कांगे्रस जन ने किया स्वागत
कांकेर:- छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम रायपुर के अध्यक्ष माननीय श्री धनेष पाटिला जी के कांकेर प्रथम आगमन पर जिला कांगेे्रस कमेटी के पदाधिकारियों ने स्थानीय विश्राम गृह में गर्म जोषी से स्वागत किया इस दौरान श्री पाटिला ने विभागीय योजनाओं के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली तथा संगठन के कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात किया। पूर्व मंत्री तथा प्रदेष कांगे्रस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तथा अंत्यावसायी निगम के अध्यक्ष श्री पाटिला ने संगठन के पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के संबंध में ब्यापक चर्चा की तथा अधिक से अधिक लोगों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिये उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को ब्यवसायिक क्षेत्र में आगे लाने का प्रयास इस संस्था के माध्यम से किया जाता है जिसमें हितग्राही जुड़कर योजनाओं का लाभ लेकर अपना भविष्य संवारते हैं। कांकेर जिले में विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अधिकांष हितग्राही योजना के लाभ से लाभान्वित हुए हैं। जो कि आदिवासी अंचल में लोगों के लिए जागरूकता का परिचायक है। इस दौरान जिला कांगे्रस कमेटी के महामंत्री सुनिल गोष्वामी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह ठाकुर, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष श्री मनोज जैन, रोमनाथ जैन, प्रदेष युवा कांग्रेस अध्यक्ष चाकेष्वर गढ़पाले, भीखम शोरी, इषात अहमद, सोमेष सोनी, याषवंत दर्रो, सहित प्रदेष कांगे्रस महामंत्री थानेष्वर पाटिला, संजय श्रीवास्तव, व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।