27 जून क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष :- परिजनों के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। ऑफिस या व्यवसाय क्षेत्र में अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। माता का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना हैं।
वृषभ :- गुप्त विद्याओं की ओर रुचि बढ़ सकती हैं। सरकारी लाभ मिलने की संभावना हैं। ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। कार्यभार बढ़ सकता हैं।
मिथुन :- आपके अंदर चुस्ती, चालाकी और वाणी में निपुणता देखने को मिलेगी। इस समय में आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे। आपके परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
कर्क :- आपका आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम बरतें। दैनिक कार्य में विघ्न आ सकते हैं इसलिए कार्य संपन्न होने में मदद मिलेगी।
सिंह :- अधिक परिश्रम के बाद भी सफलता प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता हैं। आज के दिन आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा दूसरों से झगड़ा हो सकता हैं। इस समय में आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता हैं।
कन्या :- आकस्मिक खर्च की आशंका हैं। विद्यार्थियों को पढाई में बाधाएं आएंगी। प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। पेट से संबंधित पीड़ा हो सकती हैं। शेयर-सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरतें।
तुला :- आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से भेंट हो सकती हैं।
वृश्चिक :- किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा साथ ही साथ आपके स्वभाव में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा
धनु :- आज आपका प्रत्येक कार्य सरलता से पूर्ण होगा। कार्यालय तथा व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग हैं। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा।
मकर :- शारीरिक हानि के योग होने से संभल कर रहें तथा गिरने से बचें। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय हो सकता हैं।
कुंभ :- कोर्ट-कचहरी की झंझट में न पड़े। अनुचित स्थान पर पूंजी निवेश न होए इसका ध्यान रखें। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते हैं। क्रोध पर संयम रखें।
मीन :- स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका रहेगी आवेशपूर्ण मन को संयम में रखें। पैसो की तरफ से हालात अच्छे रहेगे। आज के दिन अपने से बड़ों का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117