छत्तीसगढ़

हवालात में फंदे से लटका मिला आरोपी का शव, थानेदार सहित 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ बिलासपुर-  छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिले के चंदौरा थाने में बुधवार दोपहर एक युवक का फंदे से लटका हुआ शव मिला।पुलिस ने युवक को मारपीट के आरोप में हिरासत में लिया था। इसके बाद ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही करते हुए थानेदार सहित 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। युवक के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

लॉकअप में बंद किया, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं दिखाई
जानकारी के मुताबिक, कोदेरा निवासी प्रकाश सारथी (30) अपने ससुराल चंदौरा थाना क्षेत्र के डोमहत गांव में अपनी ससुराल आया था। यहां पर पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर उसके ससुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। जिसके बाद चंदौरा थाना पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 7 बजे उसे हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। आरोप है कि थाने में पूछताछ के दौरान उससे मारपीट की गई और लॉकप में बंद कर दिया।

इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे पुलिस कर्मचारियों ने देखा तो लॉकअप में उसका शव फंदे से लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर सूरजपुर एसपी गिरजा शंकर जायसवाल थाने में पहुंच गए। वहां उन्होंने प्रथम दृष्टया मामले में लापरवाही पाई और थाना प्रभारी समेत 9 को पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। आरोपी युवक को थाने में हिरासत में रखा गया था, लेकिन उसकी गिरफ़्तारी दर्ज नही की गई थी। हवालात में ही उसका शव फांसी पर लटका मिला।

 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button