छत्तीसगढ़

ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक मृत

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ खरोरा- थाना अंतर्गत ग्राम कनकी बस स्टैंड के सामने सोमवार सुबह छह बजे सीमेंट से भरे ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी बलौदा बाजार की ओर से ट्रक क्रमांक सीजी 04 एलआर 8977 ने ग्राम पंडापरवानी से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04, 0559 को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमे मौके पर ही संतू लाल बंजारे (50) ग्राम पंडापरवानी थाना खरोरा की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं समय लाल कोसले (65), मन्नाूलाल कोसली (47) पंडापरवानी थाना खरोरा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह लोग अपना काम के लिए ग्राम मंदिर हसौद जा रहे थे। वहीं घायलो को 112 वाहन की मदद इलाज के लिए सीएससी खरोरा लाया गया।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button