खास खबरछत्तीसगढ़

बिजली कटौती को लेकर ABVP पांडातराई ने बिजली ऑफिस का किया घेराव

कवर्धा: 02 जुलाई 2021 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई पांडातराई के द्वारा बड़ी संख्या में बिजली ऑफिस का घेराव किया गया एक बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नगरों से गुजर कर बिजली ऑफिस का घेराव किया गया जिसमें 1 घंटे तक नारेबाजी करते हुए व पुलिस प्रशासन से जुमा झपटी भी हुआ इस बीच बारिश भी होने लगी फिर भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भीगते हुए व नारेबाजी करते हुए बैठे रहे अभाविप के नगर मंत्री कामता प्रसाद निर्मलकर ने बताया कि 24 घंटे तक विद्युत आपूर्ति का घोषणा किया गया था किंतु पांडातराई , मड़मड़ा,कुसुमघटा सब स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों में बिजली कटौती की लगातार समस्या सामने आ रही है हल्की हवा या वर्षा होने पर भी घंटो घंटो तक बिजली आपूर्ति ढप रहती है। आमजन को बरसात के दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ऐसी स्थिति में रही तो किसान भाइयों को सिंचाई सुविधाओं के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नगर सह मंत्री तुषार चंद्रवंशी ने बताया कि डोगरिया चारभाटा फिटर इतना खराब स्थिति में है ।हल्की वर्षा या बारिश होने पर घंटो घंटो तक विद्युत आपूर्ति ठप रहती है जिसके कारण आम जनों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विगत 1 सप्ताह से लगातार 7 घंटे 8 घंटे प्रतिदिन बिजली आपूर्ति ठप रहती हैं। ट्विटर के अंतर्गत पत्रिका एकमात्र शासकीय महाविद्यालय अटल बिहारी शासकीय महाविद्यालय भी आता है जहां वर्तमान में नेट का काम चल रहा है यदि एक बार ने की परीक्षा महाविद्यालय पास कर लेता है तो महाविद्यालय का भविष्य बन जाएगा लेकिन विद्युत आपूर्ति अच्छी तरह से नहीं होने के कारण नेक कार्य को भी बाधा पहुंच रहा है ‌ सभी मांगों को लेकर कार्यपालन अभियंता को हमने 11 सूत्रीय मांगे रखे हैं। आने वाले दिनों में यदि इन मांगों पर अमल नहीं किया गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारों हजारों की संख्या में कार्यपालन अभियंता के कार्यालय को घेरने के लिए बाध्य होगी । इस बीच में उपस्थित पंडरिया ब्लाक कार्यपालन अभियंता अधिकारी व नायब तहसीलदार साहब इस बीच आए और इसी बीच में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विषय रखा जिससे सभी समस्याओं का निवारण बहुत ही जल्द हो जाएगी ऐसा आश्वासन दिया गया। कार्यपालन अभियंता अधिकारी साहब ने 5 दिन के अंदर बिजली कटौती की समस्या का हल हो जाएगा ऐसा आश्वासन दिया गया। इस बीच उपस्थित नगर मंत्री कामता प्रसाद निर्मलकर पूर्व नगर मंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवनारायण चंद्रवंशी नगर सह मंत्री तुषार चंद्रवंशी, शेष नारायण चंद्रवंशी, अकाश वर्मा, मिथलेश साहू, घनश्याम राजपूत, सचिव ध्रुव, संजय साहू, बिट्टू बंजारे ,टीकाराम चंद्रवंशी, देवा चंद्रवंशी, टेकचंद बंजारे, राकेश बघेल, शिवानंद चंद्रवंशी ,यशवंत नवरंग, देवचरण साहू ,नीलकमल, सरवन, लक्ष्मण यादव बबलू चंद्रवंशी मायाराम पटेल मनोहर पटेल अनिल, विश्वराज ,पुष्पराज ,बैजु साहू, आदित्य चन्द्रवंशी, मुकेश,दिपचद देव प्रसाद मायाराम देवचरण, देव साहु, मोहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button