खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
फेसबुक लाइव में आएंगे डीएफओ, बताएंगे कैसे लगाएं पौधा

दुर्ग / दुर्ग डिविजन के डीएफओ श्री धम्मशील गणवीर फेसबुक लाइव के माध्यम से पौधा लगाने की सही विधि बताएंगे। पौधा सही तरीके से नहीं लगाने की वजह से कई पौधे सरवाइव नहीं कर पाते। उल्लेखनीय है कि छह जुलाई को जिले में वन होम वन ट्री महाभियान का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत हर घर में एक पौधा लगाया जाएगा। डीएफओ इस माध्यम से लोगों को बताएंगे कि किस तरह से सही पौधा लगाने से उसकी उत्तरजीविता की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके साथ ही वे पौधों के सहेजने के संबंध में रखी जाने वाली अन्य सावधानियों के संबंध में भी बताएंगे। फेसबुक लाइव में भाग लेने के लिए दुर्ग जिले के फेसबुक पेज पर कनेक्ट होकर इसमें भाग ले सकते हैं।