छत्तीसगढ़

अवैध खनन व परिवहन पर शासन प्रशासन का रोक नहीं

 

छत्तीसगढ़ अहिवारा :- ग्राम पंचायत पोटीया, धिकुड़ीया विधानसभा क्षेत्र अहिवारा मे अवैध रूप से उत्खनन पर शासन कार्यवाही करते बचते हुए नजर आते है, जो कि मुरुम माफियाओं को संरक्षित किया जा रहा है l प्रशासन के आला अधिकारी माइनिंग इंस्पेक्टर दीपक तिवारी व संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार रामकुमार सोनकर को जिला पंचायत सदस्य के द्वारा सूचित किए जाने के उपरांत भी कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है l जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला मनहर के द्वारा फोन से कार्यवाही न होने के बारे मे पूछने पर कहा गया है कि आप कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने की बात कही जाती हैl यहां देखा जाए तो 4000 घन मीटर की अनुमती लेकर 20000 घन मीटर की खुदाई की जा रहीं है जिससे शासन को लाखो की खनिज राजस्व की हानि हो रहीं है l इसके जवाबदार संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की जा रहीं हैं

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button