छत्तीसगढ़

महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रतीकात्मक चक्का जाम ।।Symbolic wheel jam against the central government over inflation.

।। महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रतीकात्मक चक्का जाम ।।

।। कुंडा न्यूज़ ।।

।। वर्तमान समय में जबकि आम जनता कोविड-19 कोरोनावायरस काल में बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है, ऐसे में केंद्र में बैठे मोदी सरकार के द्वारा डीजल पेट्रोल के साथ ही साथ अन्य आवश्यक वस्तुओं के दर में लगातार वृद्धि को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, जिलाध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी के निर्देशानुसार विगत दिनों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुंडा के सदस्यों ने धापपार कुंडा में इस मूल्यवृद्धि को लेकर प्रतीकात्मक चक्का जाम किया एवं आम जनता के हित में बढ़े हुए दर को कम करने की मांग की।
इस कार्यक्रम में उत्तरा दिवाकर ब्लॉक अध्यक्ष कुंडा, सुमित पाल (रोमी) खनूजा प्रदेश उपाध्यक्ष इंटक, युगल किशोर, जितेंद्र चंद्राकर, हरेंद्र चंद्राकर, मनोहर, प्रभु सिंगरौल, रामचंद्र लहरें, फत्ते भास्कर, भूपेंद्र लहरें, राजेंद्र, मनहरण दास, पवन सोनकर, संतराम बघेल, रंजीत कुर्रे, रमाकांत कुर्रे, मुकेश कुर्रे, भगवानदास पात्रे, अमर बंजारे सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button