छत्तीसगढ़

भानपुरी अस्पताल में अव्यवस्था विधायक चंदन कश्यप ने फटकार लगाई

भानपुरी । काफी दिनों से सिविल अस्पताल भानपुरी में अव्यवस्था को लेकर शिकायतें मिल रही थी विधायक चंदन कश्यप ने शिकायत पर तत्काल अस्पताल जाकर देखें तो बिना मरहम पट्टी के घायल मरीजों को जगदलपुर रेफर किया जा रहा था इसे देखकर अधिकारी कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई ।
विधायक चंदन कश्यप ने सिविल अस्पताल पहुंचे अव्यवस्था को देखते हुए अधिकारीयो एवं कर्मचारियों को लगाई फटकार भानपुरी के समीप चमिया के पास पिकअप और बस में जोरदार टक्कर हुई जिसमें 3 लोग घायल हुए उन्हें सिविल अस्पताल भानपुरी लाया गया अस्पताल में घायलों को मदमपट्टी करे बिना ही रिफर जगदलपुर अस्पताल किया जा रहा था इसकी जानकारी ग्रामीण ने विधायक चंदन कश्यप को दी तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे तब देखे घायलों को बिना मदमपट्टी करें रेफर किया जा रहा था अस्पताल में ड्रेसर की अनुपस्थिति थी कर्मचारियों को बुलाकर व्यवस्था के संबंध में फटकार लगाई ग्रामीणों ने ड्रेसर की शिकायत की गई ड्यूटी में मनमानी से आता है । विधायक चंदन कश्यप ने तत्काल बस्तर बीएमओ डॉ पीएन शांडिल्य को फोन लगा कर का अव्यवस्था के संबंध में जानकारी दी जो ड्यूटी में नहीं आता सख्त कार्रवाई की जाए । इस संबंध में विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि अव्यवस्था एवं स्टाफ की कमी के लिए बस्तर कलेक्टर से चर्चा करके व्यवस्था सुधारी जाएगी l

Related Articles

Back to top button