छत्तीसगढ़

इरागांव अस्पताल हेतु डॉक्टर व अन्य स्टाफ की मांग को लेकर जनपद सदस्य ने बीएमओ को सौंपा ज्ञापन

केशकाल। केशकाल विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत इरागांव स्वास्थ्य केंद्र में एमबीबीएस डॉक्टर, फार्मेसिस्ट व अन्य आवश्यक स्टाफ की मांग को लेकर केशकाल जनपद पंचायत के सदस्य रोहित नाग ने शनिवार को खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.के बीसेन के माध्यम से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टी.आर कुंवर के नाम ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करवाने की मांग की है।

ज्ञापन के माध्यम से जनपद सदस्य रोहित नाग ने बताया है कि कोंडागांव जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र ग्राम इरागांव के स्वास्थ्य केंद्र में पूर्ण स्टाफ नही हैं। इस कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में दूरस्थ अंचल में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध न होना अति गम्भीर समस्या है। ग्रामवासियों का कहना है कि यहां पर एक एमबीबीएस डॉक्टर अथवा ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी और एक फार्मेसिस्ट की आवश्यकता है। जिसके लिए उन्होंने केशकाल बीएमओ डॉ बिसेन के माध्यम से सीएमएचओ डॉ कुंवर के नाम सौंप कर जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करवाने की मांग की गई है।

Related Articles

Back to top button