छत्तीसगढ़

कोंडागांव जनपद अध्यक्ष पद पे कांग्रेस का हुआ कब्जा

कोंडागाँव । जनपद पंचायत कोंडागाँव की अध्यक्ष सुश्री सरिता पोयाम की शासकीय सेवा में नियुक्ति होने के कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था उसके पश्चात पुनः अध्यक्ष पद हेतु चुनाँव सम्पन्न हुआ तो समस्त सदस्यों ने कांग्रेस समर्थित सुश्री संगीता मरावी को निर्विरोध चुन लिया। ज्ञात रहे 10 महीने पूर्व 2 जनपद सदस्यों दहिकोंगा व पल्ली के उप चुनाँव में कांग्रेस समर्थित प्रत्यासीयो ने जीत दर्ज की थी। जिसके चलते कांग्रेस के सदस्यों का बहुमत हो गया था और इसी वजह से रिक्त हुए अध्यक्ष पद पे कांग्रेस ने निर्विरोध बाजी मार ली सुश्री संगीता मरापी के अध्यक्ष बनने निर्वाचित होने पे सांसद दीपक बैज, विधायक मोहन मरकाम, विधायक चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, जिला अध्यक्ष रवि घोष, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, प्रदेश संयुक्त महामंत्री शांति लाल सुराणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बुधराम नेताम सहित समस्त पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ समस्त जनपद सदस्यों ने बधाई दी ।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button