छत्तीसगढ़

समाचार संकलन में बाधा डाल रहा कोंडागांव टोल प्लाजा, प्रतिदिन टेक्स भरने को मजबूर है पत्रकार

कोण्डागाँव, 27 फरवरी। कोण्डागाँव जिले कि बसाहट राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के दोनों तरफ केशकाल से लेकर घोडागाँव तक 80-85 किमी के दायरे में है। वही टोल प्लाजा के अस्तित्व में आने के बाद से ही जिले के पत्रकारों को समाचारों के संकलन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि जिला मुख्यालय से महज 7 किमी की दूरी पर ग्राम मसोरा में टोल प्लाजा स्थापित है, जिसके बाद कोंडागाँव जिले के मुख्य ब्लॉक जिनमे विश्रामपूरी, फ़रसगाँव, केशकाल, माकड़ी ब्लॉक के कुछ क्षेत्र आते है, जहाँ समाचार संकलन व घटना दुर्घटना के लिए मीडिया कर्मीयों का इन मे कई दफे आना जाना हो जाता है। लेकिन टोल के प्रारंभ होने के बाद से मीडिया कर्मियों के लिए नेशनल हाइवे अथार्टी के द्वारा कोई दिशा निर्देश जारी नही करने के वजह से मीडिया कर्मियों को मजबूरी में टोल टैक्स देना पड़ रहा है जबकि वे किसी व्यावसायिक कार्य के लिए नही सफर कर रहा होता है, वही कभी कभी पत्रकार टोल कर्मचारियों के दुर्व्यवहार का शिकार भी हो जाता है।

लगातार मिल रही शिकायत के चलते शनिवार 27 फरवरी को प्रेस क्लब कोंडागाँव मासोंरा स्थित टोल पहुंचा था जहाँ टोल कर्मियों के साथ मामले में चर्चा कर जनसंपर्क कोण्डागाँव से जारी मीडिया कर्मियों की सूची भी अथार्टी को सौंपी गई, जहाँ टोल मैंनेजर ने आश्वस्त किया कि मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार कोई कर्मचारी न करे इस बात का ध्यान रखा जाएगा।

कोई दिशा निर्देश, अब तक जारी नहीं किया हाईवे अथार्टी ने

आपको बता दे कि मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन के दौरान आवाजाही के लिए अब तक शासन द्वारा कोई गाइडलाइन जारी नही करने के चलते अक्सर टोल प्लाजा में मीडिया कर्मियों को परेशान होते देखा जा सकता है, जिसके चलते घटना दुर्घटना व समसामयिकी समाचारों के संकलन करने में भी पत्रकारों को देर हो जाती है कभी कभी तो समाचारों से मीडिया कर्मी चूक भी जाता है।

Related Articles

Back to top button