छत्तीसगढ़

बालगृह की आठ बालिकाओं को मिला इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश Eight girls of Balgruh got admission in English Medium School

बालगृह की आठ बालिकाओं को मिला इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश

कांकेर – महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सिंगारभाट में संचालित बालगृह की बालिकाओं को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल नरहरदेव में आठ बालिकाओं को अलग-अलग कक्षाओं में आॅनलाइन आवेदन कर प्रवेश दिलाया गया। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने बताया कि पूजा पटेल के द्वारा कक्षा 10 वीं में 96.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने के पश्चात उन्हें कक्षा 11 वीं में आॅनलाइन प्रवेश दिलाया गया। इसी प्रकार बालगृह के आश्रित बच्चे दया मंडावी को कक्षा 9 वीं में प्रवेश कराया गया। कक्षा छटवीं में तनु यादव, अनुराधा हिचामी, कक्षा तीसरी में नंदनी शोरी और कुमकुम, रानी तथा हेमपुष्पा को कक्षा पहली में प्रवेश दिलाया गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button