छत्तीसगढ़

कबीरधाम में 5 टीआई, 4 सब इंस्पेक्ट और 1 उप निरीक्षक का तबादला, दोपहर बाद हुआ आदेश जारी

 सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ कवर्धा- कबीरधाम जिले में पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने 5 थाना प्रभारियों समेत दस अफसरों के तबादले किये है। देर शाम एसपी ने आदेश जारी कर नवीन पदस्थापना की है।

सूची के अनुसार निरीक्षक कपिलदेव चन्द्र को थाना प्रभारी अजाक थाना से हटाकर थाना कुंडा का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक जितेन्द्र कोसले को थाना अलमला से जिला विशेष शाखा एवं नक्सल ऑपरेशन, निरीक्षक फदिनंद कुजूर को थाना सिंघनपुरी से यातायात शाखा प्रभारी, निरीक्षक राजेश जांगडे को थाना कुंडा से थाना झलमला, निरीक्षक डेहराराम टंडन थाना प्रभारी पांडातराई से प्रभारी अजाक भेजा गया है।

उप निरीक्षक सौरभ उपाध्याय चौकी प्रभारी दशरंगपुर से थाना प्रभारी सिंघनपुर, उप निरीक्षक सुमिता यादव को थाना कुंडागांव से प्रभारी थाना पांडाताराई, उप निरीक्षक नितिन तिवारी को चौकी प्रभारी पौंडी से चौकी प्रभारी बाजार चारभाटा प्रारंभ होने की तिथि से, थाना रविशंकर को थाना कवर्धा से चौकी प्रभारी पौंडी और सहायक उप निरीक्षक मानसिंह को थाना कवर्धा से चौकीप्रभारी दशरंगपुर में नवीन पदस्थापना दी गई है।

 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करें-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button