छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से बरामद हुई अमेरिकी रायफल, पाकिस्तानी सेना करती है इस्तेमाल

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ कांकेर- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र स्थित मुरनार व मालापारा के बीच जंगल में गुरुवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो नक्सलियों को मार गिराया। इनमें एक पांच लाख का व दूसरा एक लाख का इनामी है। पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक जी-03 राइफल बरामद की गई है। अमेरिका में बनी इस रायफल का उपयोग पाकिस्तान व बांग्लादेश करते हैं। इससे पहले बस्तर के सुकमा जिले से भी मुठभेड़ के दौरान इस तरह की रायफल बरामद की जा चुकी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जॉइंट ऑपरेशन पेंसी-84 के तहत 12 जून की रात थाना ताड़ोकी, अंतागढ़, रावघाट व फॉल्कन 01 की संयुक्त टीम थाना अंतागढ़ से ग्राम छोटेमुरनार, मालापारा, मानकोट, माहुरपाट की ओर सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी।

छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में नक्सलियों से अमेरिका में बनी G-3 राइफल बरामद हुई, जिसका उपयोग पाकिस्तानी सेना करती है, DGP दुर्गेश माधव अवस्थी ने प्रेस कान्फ्रेंस में यह जानकारी दी 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button