छत्तीसगढ़

भतीजों ने चाचा की कर दी पिटाई

तखतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में भतीजों ने अपने ही चाचा की पिटाई कर दिया। मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच विवेचना में ले लिया है।

 सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ तखतपुर- जानकारी के अनुसार उमाशंकर यादव पिता स्व. सुंदरलाल यादव 14 जून को सुबह साढ़े आठ बजे तालाब नहाने जा रहा था। तभी रास्ते में देखा कि उसके बड़े भाई का बेटा हिमांशु व प्रियांशु उसके छोटे अजय यादव एवं बहू देवकुमारी के साथ गाली गलौच कर रहे थे। इस बीच प्रार्थी ने भतीजे को समझाइश किया जिस पर उसके भतीजों ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दिया। प्रार्थी उमाशंकर ने थाना तखतपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने आरोपित हिमांशु व प्रियांशु के खिलाफ धारा 294,506, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच विवेचना में ले लिया है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button