छत्तीसगढ़

तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 63 करोड़ 45 लाख रूपये का भुगतान Rs 63 crore 45 lakh paid to tendu leaf collectors

तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 63 करोड़ 45 लाख रूपये का भुगतान

कांकेर – जिले के 86 हजार 82 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 63 करोड़ 45 लाख रूपये का पारिश्रमिक भुगतान समिति के माध्यम से किया जा रहा है। जिले के तीनों वनमण्डल अंतर्गत तेन्दूपत्ता संग्रहण कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश के तहत् तेन्दूपत्ता सीजन 2021 का कार्य प्रगतिरत है। वनमण्डलाधिकारी एवं प्रबंध संचालक कांकेर द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार कांकेर वनमण्डल के अंतर्गत 31832.454 मानक बोरा, पूर्व भानुप्रतापपुर वनमण्डल अंतर्गत 52530.635 मानक बोरा एवं पश्चिम भानुप्रतापपुर वनमण्डल अंतर्गत 35561.255 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण अब तक किया गया है। इस वर्ष जिले में प्राप्त लक्ष्य 204600 मानक बोरा के विरूद्ध 158633.274 मानक बोरा का संग्रहण किया गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button