छत्तीसगढ़

अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल में सचिव व रोजगार सहायक

बेमेतरा बेरला 12 जनवरी 2021 छत्तीसगढ़ प्रदेश के पंचायत में पदस्थ सचिव एवं रोजगार सहायक 26 जनवरी से अनिश्चित कालीन काम बंद कलम बंद आंदोलन में है आज से क्रमिक भूख हड़ताल चालू किया गया बेरला ब्लाक में क्रमिक भूख हड़ताल के कर्मचारी सचिव गजानंद वर्मा , लवकुश दास मानिकपुरी , श्यामलाल साहू , रोजगार सहायक में दुर्गेश वर्मा , बलदेव कुमार साहू , रामकुमार वर्मा , सत्यनारायण टंडन , चित्ररेखा साहू , निखिल शर्मा , रोहित निर्मलकर , रानी बंजारे ,  आज के भूख हड़ताल में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक धरना में बैठा गया ।

बेरला में क्रमिल भूख हड़ताल का प्रारंभ विधिवत माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर भूख हड़ताल में बैठे कर्मचारियों का स्वागत पुष्प हार से किया गया प्रदेश के आदेशानुसार 50 प्रतिशत सचिवो । रोजगार सहायकों को राजधानी रायपुर के धरना में उपस्थित हुए शेष 50 प्रतिशत सचिव रोजगार सहायक बेरला के धरना स्थल में उपस्थित हुए ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button