छत्तीसगढ़

3 विपत्तिग्रस्त परिवार को 60 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

3 विपत्तिग्रस्त परिवार को 60 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

कवर्धा, 05 अप्रैल 2021। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कवर्धा द्वारा 3 विपत्तिग्रस्त परिवार को 60 हजार रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृत दी गई है। तहसील कवर्धा के ग्राम कवर्धा निवासी श्री विजय सिंह ठाकुर का 30 जून 2018 को ग्राम जोराताल जेल रोड के पास मवेशी से टकराने के कारण गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो जाने पर इनके विपत्तिग्रस्त श्रीमती रंजना ठाकुर को 25 हजार रूपए, ग्राम कमरतरा, जिला बेमेतरा निवासी श्री दिलेश्वर को 27 अक्टूबर 2019 को कंटेनर ट्रक के चालक द्वारा वाहन तेज रफतार से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मारने से गंभीर चोट आने पर विपत्तिग्रस्त श्री दिलेश्वर को 10 हजार रूपए और तहसील सहसपुर लोहारा के ग्राम रेंगाटोला निवासी विनोद मेरावी का 18 फरवरी 2020 को बोलेरा पिकअप के वाहन चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए घटना कारित करने से गंभीर चोट लगने के कारण मृत्यु हो जाने पर इनके विपत्तिग्रस्त श्रीमती अनिता मेरावी को 25 हजार रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत दी गई है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button