अजब गजब

अजीबोगरीब कपड़ों में लड़खड़ा कर चल रही थी महिला, शक हुआ को जांच में निकली ऐसी चीज कि सभी रह गए दंग

ताइवान के किनमेन शहर के पोर्ट पर एक महिला लड़खड़ाती हुई चल रही थी। उसे देखकर तटरक्षक बल के अधिकारियों को उस पर शक हुआ जिसके बाद महिला की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिला के स्कर्ट के अंदर से ऐसी चीज निकली, जिसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। दरअसल महिला अपने स्कर्ट के अंदर 24 गर्बिल्स (एक प्रकार के चूहे) छुपाकर ले जा रही थी।

महिला का कहना था कि वो इन गर्बिल्स को अपने दोस्तों के लिए चीन से लेकर आई थी। हालांकि उसने ये नहीं बताया कि उसके दोस्त कौन थे। तटरक्षक बल के मुताबिक गर्बिल्स की तस्करी के आरोप में 60 वर्षीय वु नामक महिला को किनमेन के शुइतोउ पोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने जो स्कर्ट पहन रखी थी वो काफी फुली हुई नजर आ रही थी। साथ ही वो पोर्ट पर सही से चल भी नहीं पा रही थी। ये देखकर अधिकारियों को शक हुआ और उन्होंने महिला के कपड़ों की जांच की। जिसमें यह पता चला कि महिला गर्बिल्स को अपने स्कर्ट के अंदर छुपाकर ले जा रही थी वो सभी जिंदा थे। महिला ने उन गर्बिल्स को छोटे-छोटे कपड़ों में बांधकर अपने पैरों में बांध रखा था और उसे स्कर्ट से ढंके हुए थी। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसने इन गर्बिल्स को चीन के एक शॉप से खरीदा था, जिसमें नर और मादा दोनों थे। एक नर गर्बिल्स को उसने 50 युआन (चीनी) यानी करीब 525 रुपये में खरीदे थे, जबकि एक मादा गर्बिल्स के बदले उसने 150 युआन (चीनी) यानी करीब 1574 रुपये शॉप को चुकाए थे। इसके अलावा उसने गर्बिल्स को ले आने के लिए परिवहन शुल्क के तौर पर भी 60 युआन यानी करीब 630 रुपये चुकाए थे।

बता दें कि चीन के मार्केट में ये गर्बिल्स काफी महंगी कीमत पर बिकते हैं। वहां एक नर गर्बिल की कीमत करीब 1100 रु और एक मादा गर्बिल की कीमत 2200 रुपए हैं। अधिकारियों का कहना है कि महिला को स्मगलर्स ने जांच प्रोसेस के बारे में पता लगाने के लिए भेजा होगा। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button