खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

महापौर ने मंत्री रूद्र गुरू और सभापति ने महापौर पर लगाये लापता होने का आरोप

भिलाईतीन। भिलाई-चरोदा नगर निगम के सभापति विजय जैन ने महापौर चन्द्रकांता माडले समेत स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा क्षेत्रीय विधायक व मंत्री गुरु रुद्रकुमार पर कोरना संकट के दौरान नदारद रहने के लगाये गए आरोप को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का तरीका करार दिया। श्री जैन ने कहा कि भिलाई-चरोदा की जनता ने महापौर को इस संकट की घड़ी में लापता घोषित किया है। इस लिहाज से महापौर को अब तक वे कहा थी इसका जवाब पहले देना चाहिए। निगम सभापति विजय जैन ने कहा कि भाजपा गंभीर समय में राजनीति कर रही है। इस वक्त जनता की मदद होनी चाहिए। दिखावा करना मदद करते फोटो खिंचवाना और अनाप शनाप बयानबाजी करना भाजपा की ओछी मानकिता है। उन्होंने बताया कि मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने कोरोना संकट में लगातार कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश प्रदान करते रहे हैं। कांग्रेस के सारे पार्षदों ने एक माह का मानदेय मंत्री गुरु रुद्रकुमार के कहने पर मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान किया है। हमने काम किया लेकिन इसका प्रचार नहीं किया। ऐसा गुरुजी के निर्देश पर ही किया गया। दूसरी तरफ महापौर को स्वयं जनता ने लापता घोषित किया है। अब तक वे कहां थी, जनता यह जवाब जानना चाहती है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button