छत्तीसगढ़

बेरला मण्डल अध्यक्ष बलराम पटेल के नेतृत्व में बठेना कांड पर सरकार के रवैये को लेकर किया गया पुतला दहन

 

छत्तीसगढ़ बेरला:- ब्लॉक मुख्यालय व नगर पंचायत बेरला में आज भाजपा मण्डल अध्यक्ष बलराम पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र पाटन के बठेना में अनुसूचित जाति के एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में प्रदेश सरकार की नीति व रवैये की लेकर विरोध स्वरूप पुतला दहन का कार्य किया गया।जहाँ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया गया।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष बलराम पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में हुई यह भीषण घटना सामुहिक आत्महत्या नही सरासर हत्या है।इस घटना को षडयंत्र रचकर अंजाम दिया गया है।जिसकी पूरी निष्पक्ष जांच की जाने की आवश्यकता है।प्रदेश सरकार इसे आत्महत्या मान रही है जो कि उचित नही है,यह घटना मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र का है निष्पक्ष जांच किया जाय व पीड़ित परिवार आर्थिक सहायता व उचित न्याय मिले।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बलराम पटेल,जिला पंचायत सभापति पुष्पा साहू,संजीव तिवारी, उपाध्यक्ष किशुन साहू,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लता वर्मा,द्रौपती साहू,अनुसूचित जाति जिला उपाध्यक्ष मानक चतुर्वेदी,जगदीश कुर्रे,यतीश द्विवेदी,पार्षद दाऊलाल कुर्रे,संतोष साहू,जित्तू जैन,बलराम यादव,सरजू साहू,तरुण शर्मा,प्रकाश पटेल,शेषनारायण टंडन,रमेश वर्मा,प्रमोद गुप्ता
युवा मोर्चा- जिला महामंत्री आशीष सोनी,कार्यसमिति सदस्य रोहित माहेश्वरी,पार्षद शिवझड़ी सिन्हा,युगल पाटिल,दीक्षांत साहू,पुरुषोत्तम यादव,लालू साहू,पेखन साहू,राजू जायसवाल,यशवंत साहू,सुयश साहू

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button